मध्य प्रदेश की सियासत में वहां की रियासतें और राजघरानों का बोलबाला हमेशा से ही रहा है। मध्य प्रदेश में कोई भी चुनाव में वहां के राज परिवारों के प्रतिनिधि चुनाव में ताल ठोकते नजर आ ही जाते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी मध्य प्रदेश की विभिन्न रियासतों के वारिस भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस ने जहां चार राजघरानों या रियासतों के प्रतिनिधियों को मैदान में उतारा है, वहीं बीजेपी ने एक पर दांव लगाया है। पिछले चुनाव में राज्य की 29 सीटों में से 27 पर बीजेपी और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। बाद में एक उपचुनाव में कांग्रेस ने एक और सीट जीत ली थी। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी रियासतों के प्रतिनिधि इस बार के चुनावी रण में भाग्य आजमा रहे हैं।