लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कई दिग्गज नेताओं और उनके परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव के लिए प्रचार एक दिन पहले ही थम चुका है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से लेकर अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी तक कई नेताओं ने सुर्खियों में रहने वाले बयान दिए हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जहां ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया वहीं, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं। आइए नेताओं के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे बयानों पर एक नजर डालते हैं..
विज्ञापन
2 of 7
स्मृति ईरानी-राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी और राहुल को लेकर दिया बयान
अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, मुझे खुशी है कि श्रीमती वाड्रा गिन रही हैं कि मैं कितनी बार अमेठी आई हूं। शायद वह इसलिए गिन रही हैं क्योंकि वह जनता से कहने में नाकाम हैं कि यहां के सांसद 15 साल से कहां गायब रहे।
विज्ञापन
3 of 7
दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
दिग्विजय सिंह का कन्हैया कुमार को लेकर दिया बयान
भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं, मैंने अपनी पार्टी में भी कहा कि राजद ने बहुत बड़ी गलती की है, मैंने कोशिश की बात करने की कि ये सीट सीपीआई को देनी चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि वह 8 और 9 को प्रचार करने भोपाल आ रहा है।
4 of 7
कैलाश विजयवर्गीय-ममता बनर्जी
कैलाश विजयवर्गीय का ममता बनर्जी को लेकर दिया बयान
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। इसकी वजह से इस्लामिक स्टेट पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकता है। अगर ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल नहीं किया तो यह सूबा दूसरा कश्मीर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की राजनीतिक की वजह से आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित लोगों ने सीमावर्ती राज्यों में अपना आधार बना लिया है। इस्लामिक स्टेट का खतरा इस बात का सबूत है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के अमेठी और बहराइच में दिये बयान
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी और बहराइच में दिए अपने बयानों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बहराइच में कहा-आज भी मुझे पीएम मोदी की जाति नहीं मालूम। विपक्ष और कांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दों को उठा रहे हैं। हमने उनके खिलाफ कोई निजी टिप्पणी नहीं की है। प्रियंका ने अमेठी में कहा- जिस तरह से वे (भाजपा) चुनाव लड़ रहे हैं, पैसा देकर, साड़ी-जूते बांटकर, वो गलत है। अमेठी के लोगों ने किसी के सामने कभी कुछ मांगा नहीं है। मैं यहां 12 साल की उम्र से आ रही हूं। अमेठी और रायबरेली के लोगों में स्वाभिमान है।
विज्ञापन
6 of 7
Sadhvi Uma Bharti, Sadhvi Pragya
- फोटो : Social Media
उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को बताया महान संत
उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महान संत बताया है। उनका कहना है कि साध्वी प्रज्ञा के सामने वह बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हैं। उन्होंने यह बयान उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईवीएम मशीन भी वहीं खराब होती है जहां अनुसूचित वोट और अल्पसंख्य वोट होता है।