लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में वोटिंग हुई। इस दौरान शीला दीक्षित, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, क्रिकेटर विराट कोहली समेत कई दिग्गज समय निकालकर मतदान करने पहुंचे। यहां तस्वीरों में देखें अब तक किन दिग्गजों ने डाला वोट-
विज्ञापन
2 of 21
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली के औरंगजेब लेन में वोटिंग के लिए पहुंचे। वोटिंग के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल ने कहा कि बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वो चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
3 of 21
प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : ANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका ने कहा कि ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश के लिए लड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट डाला है।
4 of 21
रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया मतदान।
विज्ञापन
5 of 21
साध्वी प्रज्ञा
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह सवेरे मतदान किया। यहां साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है।
विज्ञापन
6 of 21
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के निर्माण भवन में बने मतदान केंद्र में डाला वोट।
विज्ञापन
7 of 21
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
8 of 21
आतिशी मार्लेना
- फोटो : ANI
पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने जंगपुरा के कमला नेहरू सरकारी विद्यालय में किया मतदान। उनका मुकाबला भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है।
9 of 21
पत्नी के साथ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी उंगली दिखाते हुए फोटो खिंचवाई।
10 of 21
शीला दीक्षित
- फोटो : ANI
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।
11 of 21
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : ANI
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के एक मतदान केंद्र पहुंचकर की वोटिंग।
12 of 21
गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पत्नी के संग वोटिंग करने पहुंचीं। गंभीर के सामने आप से आतिशी मार्लेना और कांग्रेस से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं।
13 of 21
विराट कोहली
- फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सजग मतदाता का फर्ज निभाते हुए सुबह सवेरे ही मतदान किया। वो गुरुग्राम के वोटर हैं।
14 of 21
मनीष सिसोदिया
- फोटो : ANI
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पांडव नगर में बने एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
15 of 21
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डाला।
16 of 21
मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार के मतदान केंद्र 60 पर डाला वोट। उनके खिलाफ कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे मैदान में हैं।
17 of 21
परिवार के साथ भुपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : ANI
हरियाणा के सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भुपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के एक मतदान केंद्र में परिवार सहित वोट डाला।
18 of 21
Venkaiah Naidu
- फोटो : ANI
देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा के साथ निर्माण भवन के मतदान केंद्र में वोट डाला।
19 of 21
प्रणब मुखर्जी
- फोटो : ANI
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने के कामराज लेन स्थित एनपी प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
20 of 21
Birender Singh Dhanoa and his family
- फोटो : ANI
एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन मतदान केंद्र पर मतदान किया।