इयोन मॉर्गन
- फोटो : file photo
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
20 साल बाद इंग्लैंड एक बार फिर विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले इंग्लैंड ने 1999 में विश्व कप की मेजबानी की थी। इंग्लैंड टीम की कमान इस बार इयोन मोर्गन के हाथों में है। चार बार (1975,1979,1983 और 1999) मेजबानी कर चुकी इंग्लैंड को भी इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड पहली बार खिताब की तलाश है। मोर्गन ने अपनी टीम के लिए 16 टेस्ट, 217 वन-डे और 81 टी-20 खेले हैं। मौर्गन के नाम वन-डे में 6813 रन दर्ज है।