फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने में बॉलीवुड भी नहीं रहा पीछे, अमिताभ से लेकर रणबीर तक इन सितारों ने किया मतदान

Mon, 29 Apr 2019 08:54 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मतदान के बाद दीपिका पादुकोण
17वें लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई।चौथे चरण के लिए मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई जिसमें बॉलीवुड सितारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों ने सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण,  रेखा, प्रिति जिंटा से लेकर संजय दत्त और रणबीर कपूर तक ने अपना वोट डाला। शाहरुख खान अपनी पत्नी गोरी और बेटे अबराम के साथ मतदान डालते हुए दिखे। वहीं, सलमान खान से लेकर अजय देवगन और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित तक कोई भी मतदान के मामले में पीछे नहीं रहा। आइए देखते हैं सेलिब्रिटीज की वोट डालते हुए शानदार तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 11
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए रणबीर कपूर।

 
विज्ञापन

3 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एकसाथ वोट डालने पहुंचे। साथ ही अदाकारा ने सोशल मीडिया पर स्याही लगी उंगली की तस्वीर डाल उनकी नागरिकता को लेकर फैंली सभी अफवाहों को विराम लगा दिया। उन्होंने लिखा, ‘ मेरे दिमाग में कभी इस बात को लेकर कोई दुविधा नहीं थी कि मैं कौन हूं और कहा से हूं। तो उनके लिए जो दुविधा में हैं.. अब कृपया ना हों। जय हिंद।’ 

4 of 11
प्रिति जिंटा
प्रीति जिंटा ने भी वोट डालते हुए युवकों से बढ़-चढकर मतदान करने की अपील की। उनके अलावा वरुण धवन, इमरान हाशमी, कंगना रनौत, गायिका आशा भोसले, गीतकार जावेद अख्तर गुलजार, फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ वोट डालने पहुंचे। शाहरुख सीधा हवाईअड्डे से मतदान केन्द्र पहुंचे थे। वह अपनी आईपीएल टीम का मैच देख कोलकाता से लौट रहे थे।
विज्ञापन

6 of 11
उर्मिला मातोड़कर
उर्मिला मातोंडकर उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उन्होंने चौथे चरण के लिए वोट डाला।
विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान-किरण राव
मतदान करने के बाद अपने हाथ की स्याही दिखाते हुए मशहूर अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव।

8 of 11
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मतदान किया।

9 of 11
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित वोट डालने के बाद अपने हाथ में लगी स्याही दिखाते हुए। माधुरी ने मतदान के बाद ट्वीट किया, ‘मतदान हमारा अधिकार है, हमें इसका बुद्धिमानी से इस्तेमाल करना चाहिए। अपने देश का भविष्य हमारे हाथों में है। आइये, हम अपना कर्तव्य निभाएं। #भारत के लिए मतदान करें।’ 
 

10 of 11
priyanka chopra
टि्वटर पर स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए प्रियंका ने सेल्फी पोस्ट की और लिखा, ‘यह क्षण है जो बहुत महत्वपूर्ण है...प्रत्येक मत एक आवाज है जो काफी महत्व रखता है। # लोकसभा चुनाव 2019 ।’ 
विज्ञापन

11 of 11
परिवार के साथ वोट डालने के बाद तस्वीर खिंचवाते अमिताभ।
बच्चन परिवार से अमिताभ, जया, अभिषेक और ऐश्वर्या राय दोपहर में जुहू में बनाए गए मतदान केन्द्र में वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें