17वें लोकसभा चुनाव के लिए 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है। सुबह सात बजे से ही लोग अपने घरों से निकलकर बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रह हैं। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों समेत उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की दो सीटों सहित आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कहां-कहां दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
पूर्व क्रिकेटर और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता केंद्र संख्या 71 में मतदान किया।
विज्ञापन
3 of 16
पत्नी के साथ देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ नागपुर के एक मतदाता केंद्र में वोट डाला।
4 of 16
के चंद्रशेखर राव
- फोटो : ANI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी धर्मपत्नी ने भी सिद्दिपेट जिले के मतदान केंद्र में मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 16
रामदेव और आचार्य बालकृष्ण
राजनीतिक मामलों में सक्रिय और हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले योग गुरू रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण ने भी वोट किया।
विज्ञापन
6 of 16
पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश की पार्टी जन सेना के प्रमुख पवन कल्याण ने भी विजयवाड़ा स्थित चैतन्य स्कूल के पोलिंग बूथ में मतदान किया।
विज्ञापन
7 of 16
रेणुका चौधरी
- फोटो : ANI
तेलंगाना के खम्मम लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रेणुका चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। वोट देने के बाद रेणुका ने इस चुनाव में जीत हासिल करने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार के चुनावों को लेकर मैं बहुत आशावादी हूं।
8 of 16
वोट डालने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी के देवलचौड़ से वोट डाला है। हरीश रावत की किस्मत इस लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से दांव पर लगी हुई है। उनका मुकाबला भाजपा नेता अजय भट्ट से है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने देहरादून के पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। रमेश पोखरिलाय हरीद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी है और उनका मुकाबला कांग्रेस के अंबरीश कुमार से है।
10 of 16
परिवार सहित वोड डालने के बाद चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने परिवार सहित अमरावती से वोट डाला।
11 of 16
वोट डालने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : ANI
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह ही नागपुर पोलिंग बूथ से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए यह हमारा कर्तव्य है।
12 of 16
नितिन गडकरी
केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने नागपुर के पोलिंग बूथ नंबर 220 से वोट डाला।
13 of 16
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह हैदराबाद से प्रत्याशी हैं।
14 of 16
सर्बानंद सोनोवाल
- फोटो : ANI
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी पहले चरण के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने डिब्रूगढ़ के एक मतदान केंद्र से वोट किया।
15 of 16
के कविता
- फोटो : ANI
तेलंगाना राष्ट्रीय समीति की सदस्य और निजामाबाद की मौजूदा सांसद के कविता ने भी पोथंगल के मतदान केंद्र से वोट दिया। के कविता तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री केसीआर राव की बेटी हैं।