फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका, कनाडा जैसे 6 देशों में बसे हैं, महात्मा गांधी के परिवार के 154 लोग

Sat, 30 Sep 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। साल 1948 में उनकी मत्यू के बाद से ही हर साल 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेजों में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। 

गांधी जी की मृत्यु के बाद उनका परिवार कहां रहता है और क्या करता है इस बारे में कम लोगों को जानकारी है। आइए आपको बताते हैं गांधी जी के परिवार के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद और माता का नाम पुतलीबाई था। वह अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी बहन का नाम रलियत और दो बड़े भाई का नाम लक्ष्मीदास और कृष्ण दास था। उनकी दो भाभियों का नाम नंद कुंवरबेन और गंगा था।
विज्ञापन

3 of 10
फाइल फोटो
गांधी जी के 4 बेटे और 13 पोते-पोतियां हैं। उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज दुनिया के 6 देशों में रह रहे हैं। इनमें 12 डॉक्टर, 12 प्रोफेसर, 5 इंजीनियर, 4 वकील, 3 पत्रकार, 2 आईएएस, 1 वैज्ञानिक, 1 चार्टड एकाउंटेंट, 5 निजी कंपनियों मे अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं। इनमें 4 पीएचडी की डिग्री हासिल किए हुए हैं।

4 of 10
गांधीजी के वंशज आज भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरीका और ऑस्ट्रेलिया में हैं। महात्मा गांधी की बेटी नहीं थी इस बात का उन्हें अफसोस भी रहा। 
विज्ञापन

5 of 10
महात्मा गांधी का परिवार: गांधीजी और कस्तूरबा के चार बेटे
हरिलाल (परिवार में 68 सदस्य)
मणिलाल (परिवार में 39 सदस्य)
रामदास (परिवार में 19 सदस्य)
देवदास (परिवार में 28 सदस्य)
विज्ञापन

6 of 10
बड़े बेटे हरिलाल की शादी गुलाबबेन से हुई। इनकी तीन बेटे-बेटियां थीं, जिसमें दो बेटियां रमीबेन, मनोरमा और एक बेटा कांतिलाल है।

बड़े बेटेा का परिवार
बेटी रमीबेन (पति- कुंवरजी पारेख), बेटी : नीलम
बेटी मनोरमा (पति- मशरूवाला) बच्चे : उर्मि, रेणु और बेटा मृणाल
बेटा कांतिलाल (पत्नी- सरस्वती) बच्चे: शांतिकुमार और प्रदीप (दोनों के घर दो-दो बेटियां)
विज्ञापन

7 of 10
महात्मा गांधी
दूसरे बेटे मणिलाल (पत्नी- सुशीलाबेन) का परिवार
दो बेटियां : सीता (पति- शशिकांत धूपेलिया), इला (पति- रंबोगिन) और बेटा अरुण (पत्नी- सुनंदा)

सीता का परिवार
सतीश (पत्नी- प्रतिभा) बच्चे : मिशा, शशिका और बेटा कबीर
उमा (पति- राजेन) बच्चे : बेटी सपना
कीर्ति (पति- सुनील मेनन) बच्चे : बेटी सुनीता

8 of 10
महात्मा गांधी
इला का परिवार:
केदार, कुश, आशा, आरती और आशीष 

अरुणभाई का परिवार:
बेटा तुशार (पत्नी : सोनल) बच्चे: विवान और कस्तूरी
बेटी अर्चना (पति: हरिप्रसाद) बच्चे : पारितोश और अनीस (पारितोश के बच्चों के नाम : एलिजाबेथ और माइकल)

9 of 10
- फोटो : telegraphindia
तीसरे बेटे रामदास (पत्नी: निर्मलाबेन) का परिवार

तीन बच्चे :सुमित्रा (पति: गजानन कुलकर्णी) बच्चे : रामचंद्र (पत्नी: जूलिया), श्रीकृष्ण (पत्नी: नीलू), सोनाली (पति: वेंकटेश)
ऊषा (पति: हरीश गोकाणी) बच्चे: आनंद और संजय
कनुभाई (पत्नी: शिवलक्ष्मी)
विज्ञापन

10 of 10
सबसे छोटे बेटे देवदास (पत्नी: लक्ष्मी) का परिवार

चार संतानें: तारा भट्टाचार्य (पति: ज्योतिप्रसाद): बच्चे - सुकन्या भारतम और विनायक
रामचंद्र (पत्नी: इंदू) बेटी- लीला गांधी
गोपालकृष्ण (पत्नी: तारा) बेटी- अमृता गांधी 
राजमोहन (पत्नी: इंदु) बेटी: सुप्रिया गांधी
तारा गांधी के बेटे की तीन बेटिया: इंडिया अनन्या, अनुष्का लक्ष्मी और ऐंड्रा तारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें