राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन दोनों के अलावा बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। नड्डा और खरगे के साथ बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात पर सहमति बन गई है।