महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी में पीएनजीपी कॉलोनी के नेचर पार्क में आग लगने की खबर है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
1 of 9
धारावी में सिलिंडरों में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
सोमवार रात मुंबई के धारावी इलाके में एक ट्रक में रखे दो गैस सिलिंडरों में विस्फोट के बाद आग लग गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रात 9.50 बजे सायन-धारावी लिंक रोड पर नेचर पार्क के पास हुई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विस्फोट से इलाके में दहशत, सायन-धारावी लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक जाम
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया। आग बुझाने का कार्य जारी है। इसके लिए आठ दमकल गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर और अन्य उपकरण तैनात किए गए हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता लगाया जा रहा है।
दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
विज्ञापन
2 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग जान-माल की सलामती के लिए इधर-उधर भागते दिखे।
विज्ञापन
3 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
धमाके के बाद लगी आग का मंजर कितना भयावह है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें कई मीटर ऊंची और काफी दूरी से देखी जा सकती थीं।
4 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
पेट्रोलियम जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
आग पर काफी हद तक नियंत्रण के बाद भी स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
6 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
धारावी के इस अग्निकांड में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
7 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
धारावी की सघन कॉलोनी में लगी आग के बाद मौके पर भेजे गए दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
8 of 9
धारावी में लगी भीषण आग
- फोटो : पीटीआई
हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में आग के कारण जलकर खाक हुई गाड़ियां और तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।