फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Family: पिता कुलपति थे, सास मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहीं, जानें BJP अध्यक्ष के परिवार को

Mon, 23 Jan 2023 02:04 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेपी नड्डा के पिता पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। उनके बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी हनुमानगढ़ के रहने वाले कारोबारी अजय ज्याणी की बेटी प्राची से हो चुकी है। दूसरे बेटे हरीश नड्डा की शादी 25 जनवरी को जयपुर में होगी।हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से होगी। 
विज्ञापन
1 of 8
जेपी नड्डा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दूसरे बेटे हरीश नड्डा की 25 जनवरी को जयपुर में शादी होगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। डॉ. जेपी नड्डा 23 जनवरी की शाम जयपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 26 जनवरी तक वह जयपुर में ही रहेंगे। 25 जनवरी को उनके बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से होगी। रिद्धि राजस्थान के एक नामी होटल ग्रुप के मालिक रमाकांत शर्मा की बेटी हैं। रिद्धि के दादा उमा शंकर शर्मा भी राजस्थान के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। 



नड्डा के बड़े बेटे की शादी भी राजस्थान में ही हुई है। फरवरी 2020 में जेपी नड्डा के बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी हनुमानगढ़ के रहने वाले कारोबारी अजय ज्याणी की बेटी प्राची से हो चुकी है। पुष्कर में गुलाब बाग पैलेस में हिमाचली और राजस्थानी रीति-रिवाज से ये शादी हुई थी। जेपी नड्डा के पिता पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। नड्डा की सास मध्य प्रदेश से सांसद और कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। आइए जानते हैं जेपी नड्डा का पूरा परिवार कैसा है? कौन क्या करता है? 
 
विज्ञापन

2 of 8
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली - फोटो : अमर उजाला
पहले जेपी नड्डा को जान लीजिए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का जन्म दो दिसंबर 1960 में पटना में हुआ था। इनका पूरा नाम डॉ. जगत प्रकाश नड्डा है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश बिलासपुर के रहने वाले जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा बिहार के पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। पटना से ही जगत की प्रारंभिक शिक्षा भी हुई और इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से ही उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की। 

 
विज्ञापन

3 of 8
जेपी नड्डा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। इसके बाद साल 1977 में उन्होंने छात्र संघ चुनाव लड़ा और सचिव बने। नड्डा ने पटना से बीए की पढ़ाई की और उसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की। वह 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़े और जीत के बाद बीजेपी के विधायक दल के नेता बने। 2009 में हिमाचल की राजनीति से निकलकर वह दिल्ली चले आए। 2014 की नरेंद्र मोदी सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री बने और 2019 तक इस पद पर रहे। इसके बाद जब अमित शाह की जगह डॉ. जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। 
 

परिवार में कौन-कौन

पिता कुलपति, मां गृहणी
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश बिलासपुर के रहने वाले जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा बिहार के पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। मां का नाम कृष्णा नड्डा है। 
 
विज्ञापन

पत्नी रह चुकी हैं एबीवीपी की नेता
जगत प्रकाश नड्डा की शादी 1991 में डॉ. मल्लिका से हुई। मल्लिका भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सदस्य रही हैं और 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं। अब वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं।
 
विज्ञापन

सास रह चुकी हैं सांसद और मंत्री 
जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका मध्य प्रदेश के राजनीतिक घराने से हैं। मल्लिका की मां यानी नड्डा की सास जयश्री बनर्जी जबलपुर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। 1977 से 1980 तक वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहीं। 1977 में जबलपुर सेंट्रल से, 1990 और 1993 में पश्चिम जबलपुर से विधायक रहीं। 1999 के लोकसभा चुनाव में जयश्री भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गईं।
 
विज्ञापन

जेपी नड्डा के बच्चे 
जेपी नड्डा और मल्लिका के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम गिरीश नड्डा है। गिरीश ने एमबीए की पढ़ाई की है और वह निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। फरवरी 2020 में गिरीश की शादी राजस्थान के कारोबारी अजय ज्याणी की बेटी प्राची से हुई है। अब दूसरे बेटे हरीश की शादी भी राजस्थान में ही हो रही है। हरीश की शादी राजस्थान के होटल कारोबारी रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि से 25 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

भाई और बहन
जेपी नड्डा के भाई प्रो. जगत भूषण नड्डा कंर्सोटियम ऑफ एजुकेशनल कम्युनिकेशन के डायरेक्टर हैं। ये पद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के बराबर है। वहीं, जेपी नड्डा की बहन का नाम शिष्टा नड्डा बासु है और बहनोई का नाम सितांग्शु बासु है। दोनों डॉक्टर हैं। दोनों ने पटना मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें