Optical illusion: इंटरनेट पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) देखने को मिलते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों की दृष्टि पर प्रभाव डालते हैं। यूएस नेशनल आई इंस्टीट्यूट के मुताबिक, यह हमें बताता है कि किस प्रकार हमारी आंखें और दिमाग मिलकर एक द्वि-आयामी छवि को देखते हैं। हम तीन आयामी दुनिया में रहते हैं। किसी वस्तु की गहराई, छायांकन, प्रकाश और स्थिति के परिणाम स्वरूप हमें कुछ भी दिखाई देता है और कल्पना करते हैं। इसको ही हमारा दिमाग पकड़ता है।
मनोवैज्ञानिकों के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन हमेशा से एक रूचि का विषय रहा है। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें पर्सनैलिटी के बारे में बताती है जबकि कई तस्वीरों में चीजें छिपी होती हैं जिन्हें खोजना होता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें गाजर (Carrots Optical illusion Image) छिपा है। तस्वीर में गाजर को खोजने के लिए पांच सेकेंड की समयसीमा तय की गई है।