विराट कोहली
- फोटो : ANI
अपने टेस्ट करियर में 36 साल के विराट कोहली ने 123 मैच खेले और 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रहा। वह इस प्रारूप में भारत के चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (15,921 रन), राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) हैं। 40 जीत, 17 हार और 11 ड्रॉ के साथ विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उल्लेखनीय जीत हासिल की थी।