Happy New Year 2025: भारत के साथ ही पूरी दुनिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। कड़कड़ती ठंड में भी लोग घरों से बाहर निकल कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। देश के कोने-कोने में आतिशबाजी कर साल 2025 का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। साल 2025 में प्रयागराज का महाकुंभ, इसरो का चंद्र मिशन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा, सियासी चौसर पर कई अहम सवालों के जवाब मिलेंगे। भारत के बाहर भी कई अहम चुनाव होने हैं, जिसमें पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के अलावा, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले चुनावों पर भी दुनियाभर की नजर रहेगी।
विज्ञापन
1 of 27
नववर्ष 2025 के मौके पर भारत का स्वर्ण मंदिर और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी हार्बर
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
साल 2024 खत्म हो चुका है। नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। दुनिया के पूर्वी कोने से नए साल का आरंभ हुआ। दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न में मना रहे हैं।
विज्ञापन
नागपुर-मुंबई में नववर्ष 2025 का जश्न
2 of 27
महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई में नववर्ष 2025 का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई में लोगों ने नववर्ष 2025 का स्वागत धूमधाम से किया। कहीं लोगों ने फूलों से नववर्ष लिखकर दीप जलाए तो कहीं नाच-गाकर नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर नववर्ष का जश्न
3 of 27
जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर नववर्ष का जश्न मनाते लोग
- फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एकत्र होकर लोगों ने नववर्ष 2025 का जश्न मनाया। इस दौरान लाल चौक का घंटा घर तिरंगे के रंग से सरावोर दिखा। इसके अलावा, बड़ी स्क्रीन पर हैप्पी न्यू ईयर 2025 लिख नए साल का स्वागत किया गया।
केरल में कुछ इस अंदाज में नववर्ष 2025 हुआ स्वागत
4 of 27
केरल में नए साल का जश्न कुछ इस तरह मनाया गया
- फोटो : पीटीआई
केरल में नववर्ष 2025 का स्वागत कुछ इस अंदाज में किया गया। लोगों ने सफेद लाइटों से 2025 लिखा, जो काफी आकर्षक दिखाई दिया।
विज्ञापन
मरीना बीच पर नूतन वर्ष 2025 का अभिनंदन, कैमरे में कैद हुए अनमोल लम्हे
5 of 27
मरीना बीच पर इस अंदाज में हुआ नववर्ष 2025 का स्वागत
- फोटो : पीटीआई
चेन्नई के मरीना बीच पर बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने नए साल 2025 के आगमन पर जश्न में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
नए साल के जश्न में खूब थिरकीं महिलाएं
6 of 27
नए साल का जश्न मनाती महिलाएं
- फोटो : पीटीआई
नववर्ष 2025 का स्वागत करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाओं ने डीजे पर जमकर डांस कर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
पंजाब की धर्मनगरी अमृतसर में नववर्ष का आगाज
7 of 27
अमृतसर में नव वर्ष 2025 का जश्न मनाते लोग।
- फोटो : एएनआई
पंजाब की धर्मनगरी अमृतसर में भी नववर्ष का आगाज हुआ। बड़ी संख्या में लोग स्वर्णमंदिर पहुंचे और एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर स्वर्ण मंदिर की विशेष सजावट की गई है।
हिमाचल प्रदेश में भी नववर्ष का स्वागत
8 of 27
हिमाचल में कुछ इस तरह किया नए साल का स्वागत
- फोटो : एएनआई
हिमाचल प्रदेश में भी नववर्ष का स्वागत किया गया। स्वागत में लोग घरों से बाहर निकले, छोटी बच्चियों के साथ-साथ हर उम्र के लोग उत्सव में शरीक हुए।
कोलकाता में भी नववर्ष 2025 का उत्साह, जश्न शुरू
9 of 27
कोलकाता में नव वर्ष 2025 का जश्न मनाते लोग
- फोटो : एएनआई
सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में भी नववर्ष 2025 का जश्न शुरू हो चुका है। लोग जश्न में डूब चुके हैं और साल 2025 का ग्रैंड वेलकम कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह नए साल की पार्टियां चल रही हैं।
मुंबई के मरीन ड्राइव पर आतिशबाजी
10 of 27
मरीन ड्राइव पर नववर्ष 2025 का जश्न मनाते लोग
- फोटो : एएनआई
मुंबई के मरीन ड्राइव पर आतिशबाजी कर लोगों ने नववर्ष 2025 का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने साल 2024 को विदाई दी और 2025 का स्वागत किया। उन्होंने नववर्ष के जश्न में की गई आतिशबाजी के लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया।
11 of 27
गोवा में डांस के बाद केक काटा गया, जश्न-ए-नववर्ष में सराबोर हुए लोग
- फोटो : एएनआई
गोवा में नववर्ष के मौके पर लोगों ने जमकर डांस किया। इसके बाद एक जनवरी की तारीख आते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के बीच केक काटा गया। इसी के साथ लोग जश्न-ए-नववर्ष में सराबोर हो गए।
तमिलनाडु के मदुरै में नववर्ष का जश्न
12 of 27
मदुरै में आकर्षक आतिशबाजी के बीच नववर्ष का अभिनंदन
- फोटो : एएनआई
तमिलनाडु के मदुरै में बड़ी संख्या में लोग एक सामुदायिक कार्यक्रम के लिए अपने घरों से बाहर निकले और नववर्ष 2025 के मौके पर जश्न मनाया।
तमिलनाडु में कुछ इस तरह हुआ नववर्ष का स्वागत
13 of 27
तमिलनाडु में डफली जैसा वाद्य यंत्र बजाकर नववर्ष का स्वागत
- फोटो : एएनआई
तमिलनाडु में लोगों ने कुछ अलग अंदाज में नववर्ष 2025 का स्वागत किया। इस मौके पर कलाकारों ने डफली जैसा वाद्य यंत्र बजाया, जिसकी धुनों पर लोग जमकर थिरके और नए साल का जश्न मनाया।
प्रयागराज में छोटे बच्चों ने भी मनाया जश्न
14 of 27
प्रयागराज में नववर्ष 2025 का स्वागत करता परिवार
- फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छोटे बच्चे भी नववर्ष 2025 के स्वागत को लेकर उत्साहित दिखे।
केरल में नववर्ष 2025 के जश्न में आतिशबाजी
15 of 27
केरल में आतिशबाजी कर मनाया गया नए साल का जश्न
- फोटो : एएनआई
केरल में आतिशबाजी कर लोगों ने नववर्ष 2025 का स्वागत किया। इस मौके पर आसमान रंग-बिरंगी रोशनी में सरावोर दिखाई दिया।
ओडिशा में सैंड आर्ट बनाकर नववर्ष का स्वागत
16 of 27
पुरी बीच पर सैंड आर्ट बनाकर नए साल की शुभकामनाएं देते सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू
- फोटो : एएनआई
ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने सैंड आर्ट बनाकर नए साल 2025 का स्वागत किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।
भारत में जश्न की शुरुआत, झारखंड में घरों से बाहर निकले लोग
17 of 27
झारखंड में नव वर्ष 2025 का जश्न मनाते लोग
- फोटो : एएनआई
भारत में भी नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। झारखंड की राजधानी रांची में लोग घरों से बाहर निकले और मध्यरात्रि में ही एक-दूसरे को नववर्ष 2025 की बधाई दी।
लखनऊ में लोग बड़ी संख्या में जश्न मनाते दिखे
18 of 27
लखनऊ में नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश में भी नववर्ष का स्वागत किया गया। राजधानी लखनऊ में लोग बड़ी संख्या में जश्न मनाते दिखे।
भोपाल में डीजे पर डांस कर नए साल 2025 का स्वागत
19 of 27
भोपाल में नए साल के स्वागत में डांस करते लोग
- फोटो : एएनआई
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी नववर्ष 2025 के स्वागत में लोग डीजे पर पूरे उत्साह के साथ झूमते हुए दिखे। इस दौरान लोगों ने डांस कर खूब मस्ती की।
हिमाचल में सेल्फी के साथ नए साल का स्वागत
20 of 27
हिमाचल में सेल्फी लेकर नए साल का स्वागत करते लोग
- फोटो : एएनआई
हिमाचल में लोग नववर्ष 2025 का स्वागत करने के लिए घरों से बाहर निकले। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में सेल्फी ली और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
चेन्नई में पुलिस कर्मियों ने भी मनाया नववर्ष का जश्न
21 of 27
चेन्नई में आम नागरिकों के साथ नए साल का जश्न मनाते पुलिस कर्मी
- फोटो : एएनआई
चेन्नई में पुलिस कर्मियों ने भी ड्यूटी के दौरान समय निकालकर नववर्ष 2025 का जश्न मनाया। उन्होंने आम नागरिकों के साथ केक काटा। एक-दूसरे को केक खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
भोपाल में खास अंदाज में नववर्ष 2025 का वेलकम
22 of 27
भोपाल में साल 2025 का जश्न मनाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के शहर भोपाल में नववर्ष 2025 का युवतियों ने खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथों में 2025 लिखे बैलून पकड़कर हवा में छलांग लगाई। युवतियों द्वारा नए साल का स्वागत करने का यह अंदाज देखते ही बन रहा था।
आंध्र प्रदेश में युवितयों ने नए साल पर काटा केक
23 of 27
आंध्र प्रदेश में नए साल पर केक काटती युवतियां
- फोटो : एएनआई
आंध्र प्रदेश में युवतियों ने नए साल के जश्न में केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
जगन्नाथ मंदिर में लोगों ने किए दर्शन
24 of 27
पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : एएनआई
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालु नववर्ष 2025 के आगमन पर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लेकर सभी के लिए नए साल की मंगलकामनाएं कीं।
कोच्चि में नीले रंग की लाइटों से सजाया पेड़
25 of 27
कोच्चि में पेड़ को रोशनी से सजाया गया, डांस करने उमड़ी जनता
- फोटो : एएनआई
कोच्चि में नववर्ष का स्वागत नीले रंग की लाइटों से पेड़ को सजाकर किया गया। पेड़ की सजावट के साथ ही इस स्थल पर जश्न का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग डांस करने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने डीजे पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
बर्फ से ढके सोनमर्ग में आतिशबाजी कर नए साल का जश्न
26 of 27
सोनमर्ग में नए साल पर बर्फ के बीच आतिशबाजी करते लोग
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर स्थित बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का जश्न मनाया। पर्यटकों ने हवा में खूब रॉकेट दागे और आसमान में बिखरी रोशनी को अपने कैमरों में कैद किया। इस दौरान लोगों ने डांस भी किया और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।