हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
Bihar Election
- फोटो : अमर उजाला
Bihar Assembly Election 2020: आज आखिरी रण, 78 सीटों पर होगा मतदान
बिहार में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान होगा। आखिरी चरण में विधानसभा अध्यक्ष समेत 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1094 पुरुष और 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। यहां पढ़ेंं पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 6
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अर्नब को दूसरे दिन भी नहीं मिली जमानत, आज फिर होगी सुनवाई
रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को बॉम्बे हाईकोर्ट से दूसरे दिन भी जमानत नहीं मिली। इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई अधूरी रह गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
PSLVC49/EOS01
- फोटो : twitter.com/isro
उपग्रह EOS-01 की लॉन्चिंग के लिए अंतिम गिनती शुरू, आज 3.02 बजे होगा लॉन्च
पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 ( Earth Observation Satellite EOS-01 ) की लॉन्चिंग के लिए अंतिम गिनती शुरू हो गई है। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने शुक्रवार को बताया कि इसकी लॉन्चिंग सात नवंबर को लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी49 से की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
निरीक्षण...
- फोटो : amar ujala
आज से नहीं होगी दिल्ली में पटाखों की बिक्री, आखिरी घंटे तक खूब हुई खरीदारी
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार रात 12 बजे से दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी। इससे पहले देर रात तक अलग-अलग इलाकों में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। यहां पढ़ें पूरी खबर
सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा आज लेंगे सीआईसी पद की शपथ
सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें शपथ दिलाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर