फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिसंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 02 Dec 2020 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big news - फोटो : Amar Ujala Graphics
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
Rajnath Singh and Narendra Singh Tomar meets farmer leaders - फोटो : ANI
Farmers Protest: सरकार ने आज मांगा किसानों का पक्ष
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने किसानों से विस्तार से बात की। तीन दिसंबर को फिर बात करेंगे। सरकार ने किसान संगठनों से कहा है कि वे अपनी चिंता वाले खास बिंदुओं को बुधवार को सरकार से साझा करें, ताकि बृहस्पतिवार को चौथे दौर की वार्ता में इन पर चर्चा की जा सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी ने की अक्षय कुमार से मुलाकात - फोटो : amar ujala
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने मुंबई में अक्षय कुमार से की मुलाकात, आज निवेशकों संग चर्चा
सीएम योगी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगर पालिका बॉन्ड का शुभारंभ करेंगे साथ ही औद्योगिक घरानों से उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया दो दिसंबर को मुख्यमंत्री की ओर से बीएसई में लखनऊ नगर निगम का बांड लॉन्च करने के साथ ही नगर विकास विभाग में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
वार्नर-कमिंस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाना चाहेगी टीम इंडिया, आखिरी वनडे आज
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार छह मुकाबले और दो सीरीज गंवा चुकी है। न्यूजीलैंड में 3-0 से सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 2-0 से पिछड़ चुकी है। टीम की गेंदबाजी लगातार फिसड्डी साबित हो रही है तो फील्डर भी एक के बाद एक कैच टपका रहे हैं। प्रमुख बल्लेबाज भी फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पहले दो मैचों में एकतरफा हार के बाद भारतीय टीम द्वारा बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करना लगभग तय है जिससे कि लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप से बचा जा सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी', इन राज्यों में अलर्ट
देश में जहां इस साल लोग कोरोना महामारी से त्रस्त हैं वहीं चक्रवाती तूफानों का सिलसिला भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले चक्रवाती तूफान निवार ने दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाया था। और अभी इसके गुजरे हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
West Bengal CM Mamata Banerjee - फोटो : PTI
ममता बनर्जी आज करेंगी 'ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट' को संबोधित 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट को ऑनलाइन संबोधित करेंगी। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला मुख्यमंत्री होंगी। सचिवालय सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें