फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 22 Dec 2020 06:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : Amar Ujala Graphics
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
एएमयू शताब्दी वर्ष समारोह को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह को आज बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऑनलाइन होगा। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी समारोह में शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

3 of 6
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलनः ‘डेडलॉक’ से ‘डॉयलॉग’ की ओर, आज का दिन अहम
किसान आंदोलन के दौरान सरकार और आंदोलनकारी किसानों में ‘डेडलॉक’ के बीच ‘डॉयलॉग’की उम्मीद जगी है। सब कुछ सामान्य रहा तो किसान दिवस पर 23 दिसंबर बुधवार को बातचीत की नए सिरे से शुरुआत हो सकती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
डीडीसी चुनाव - फोटो : ANI
डीडीसी चुनाव: तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में आज वोटों की गिनती
जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुए जिला विकास परिषद चुनाव के मतों की गणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे शुरू होगी। प्रदेश के सभी बीस जिलों में एक साथ मतगणना शुरू होगी। हर जिले में 14 सीटों की मतगणना होगी। दोपहर दो बजे तक प्रत्येक जिले में पहला नतीजा घोषित होने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
कृषि कानूनों का विरोध करते किसान - फोटो : amar ujala
मुंबई में आज मुकेश अंबानी का घर घेरेंगे किसान
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसान मंगलवार को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे। साथ ही किसान उनसे खेतीबाड़ी में कॉरपोरेट के जरूरत से ज्यादा दखल को रोकने का अनुरोध करेंगे। इस दौरान उन्हें आंदोलनरत किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का 4:30 बजे उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें