हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'राष्ट्रीय युवा संसद' महोत्सव को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
Swami Vivekanand
- फोटो : Self
आज पूरा देश मनाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस
जनवरी माह की 12 तारीख का दिन पूरे देश के लिए बेहद खास है। यह सिर्फ एक सामान्य तारीख नहीं है। 12 जनवरी को भारत के महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद की जयंती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
Gorakhpur Mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव का आगाज आज, दो दिन मचेगा खूब धमाल
गोरखपुर में दो दिन तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव का आगाज मंगलवार से शुरू होगा। सोमवार को देर रात तक प्रशासन समेत कई विभागों के अफसर-कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रहे। दोपहर दो बजे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। हालांकि कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह से ही हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
CII pune
- फोटो : ANI
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की पहली खेप रवाना
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में निर्मित कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप रवाना कर दी गई है। पुणे जोन-5 की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहली खेप रवाना की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-21’ आज से होगा शुरू
भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-21’ मंगलवार से शुरू होगा। इसमें देश के 7516 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...