आधार कार्ड
इन जानकारियों को घर बैठे कर सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड धारक अपने कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, लिंग और बायोमेट्रिक भी अपडेट कर सकते हैं। इनमें से कुछ कार्यों को करने के लिए कार्यालय जाने के बजाय घर से ही निपटाया जा सकता है। घर बैठे किए जाने वाले अपडेट्स में कार्ड धारक का नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारियां शामिल हैं।