फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; राजनेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में रंगों का त्योहार

Fri, 14 Mar 2025 11:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi 2025: आज रंगों के त्योहार होली की पूरे देश में धूम है। होली हर्षोल्लास का त्योहार है, जहां हर कोई रंगों, मिठाइयों और खुशी में डूबा है। लोग एक दूसरे को रंग, पिचकारी और गुलाल लगाकर होली के त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर जानी-मानी हस्तियों तक सभी विभिन्न प्रकार रंग और गुलाल से रंगे हुए हैं। सियासी गलियारों में भी रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आए देखते हैं तस्वीरें...
यह भी पढ़ें- होली के जश्न में डूबी दुनिया, विदेशी पर्यटकों ने भी मनाया रंगों का त्योहार
विज्ञापन
1 of 12
Holi - फोटो : PTI
पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल और देश के कोने-कोने तक लोग रंगों में सराबोर नजर आए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर रंग खेला।

यहां पढ़ें- LIVE: खुशियां रंगबिरंगी...गुलाल से रंगा देश; राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Holi - फोटो : @KirenRijiju
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खूब होली खेली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी बहुत खूबसूरत तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को एकता का संदेशवाहक बताया।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।' उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।

विज्ञापन

3 of 12
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI
गोरखपुर में मौजूद योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' एक मोर को दाना खिलाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण होली महापर्व की मंगलमय शुभकामनाएं। इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नयी ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे।'

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा, 'देश में रंग व गुलाल आदि का त्योहार, होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शांति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।'

4 of 12
Holi 2025 - फोटो : PTI
होली का रंग देश से लेकर विदेश तक छाया रहा। दुनिया भर में लोगों ने रंगों का त्योहार मनाया। महादेव की नगरी काशी यानी वाराणसी में विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली खेली। बताया जाता है कि रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
Holi - फोटो : ANI

संभल में 46 साल में पहली बार ऐतिहासिक कार्तिकेय महादेव मंदिर में फूलों और गुलाल के साथ होली मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक और हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें- संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद उड़ा गुलाल, आज धूमधाम से मनाई जा रही होली

विज्ञापन

6 of 12
Holi 2025 - फोटो : ANI/Cricket Australia
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने होली के त्योहार पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पर्व में शामिल होने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी को मेलबर्न में होली के कार्यक्रमों में रखा। इस दौरान क्रिकेट प्रशंसकों ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं।
विज्ञापन

7 of 12
Holi - फोटो : PTI
बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक, सभी ने जमकर रंग खेला। हर कोई रंगों में सराबोर नजर आया। बड़े भी बच्चों के साथ बचपना करते नजर आए।

8 of 12
Holi - फोटो : PTI
सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। होली का पर्व सभी के जीवन में खुशी, उमंग और उत्साह लेकर आए, इसी कामनाके साथ सभी ने एक-दूसरे को रंगों से रंग दिया।

9 of 12
Holi - फोटो : PTI
मोहनपुर उपखंड (भारत-बांग्लादेश) सीमा के अंतर्गत तारापुर में तैनात BSF जवानों ने होली मनाई। जवानों ने जमकर रंग खेला और डांस किया। इसके अलावा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने 10 बटालियन मुख्यालय, श्रीनगर में होली मनाई।

10 of 12
Holi - फोटो : PTI
रंगों के पर्व को लोंगों ने संस्कृति और संस्कारों के साथ मनाया। लोगों ने रंगों के साथ फलों की भी होली खेली।

11 of 12
Holi 2025 - फोटो : PTI
होली उत्सव के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली खेली। इस बीच होली के पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। होली का पर्व सभी के जीवन में खुशी, उमंग और उत्साह लेकर आए...'
विज्ञापन

12 of 12
दिल्ली भाजपा - फोटो : PTI
दिल्ली में भाजपा के सत्ता में काबिज होने के बाद पहली होली के दौरान भाजपा कार्यालय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी होली खेली। उन्होंने कहा, 'होली की सभी देशवासियों को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली में कई रंगों का मिलन एक साथ होता है। यह एक तरीके से हमें एकता का संदेश देता है। अभी-अभी महाकुंभ का भी समापन हुआ वह भी हमें एकता का संदेश देता है। सारा देश, सारा समाज, सारा विश्व मंगलमय रहे, प्रगति करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और हम विकसित भारत की ओर चल रहे हैं। इस होली के दिन 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' इस संदेश को हम अपने साथ जोड़ते हुए सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं और समाज, देश और विश्व मंगलमय हो इसकी कामना भी करते हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें