फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 23 Feb 2021 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
जेईई मेन परीक्षा आज से
इंजीनियरिंग में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 (फरवरी सत्र) मंगलवार से शुरू हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके लिए 852 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा में 6,61,761 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी यानी आज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : MP Vidhan Sabha
विधानसभा में आज पेश किया जाएगा 'मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2020'
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज 'मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2020' को पेश किया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने कथित लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए 26 दिसंबर को ‘मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2020’ को मंजूरी दी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
दिशा रवि - फोटो : Social Media
दिशा से पूछताछ के लिए पुलिस को एक दिन का रिमांड, आज जमानत पर फैसला
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को टूलकिट मामले में आरोपी जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को फिर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने उसके आग्रह को नामंजूर कर दिया। वहीं, दिशा की जमानत पर मंगलवार को फैसला आना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tree Ambulance - फोटो : ANI
देश में पहली बार : अमृतसर में शुरू हुई 'ट्री एंबुलेंस' सेवा
आपने इंसानों और जानवरों के अस्पतालों और एंबुलेंस के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन आज आपको हम एक अनोखे अस्पताल और एंबुलेंस के बारे में बताएंगे। यह अस्पताल अपने आप में नायाब है और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा भी देता है। दरअसल, यह अनोखा अस्पताल पंजाब के अमृतसर जिले में शुरू हुआ है। लोग इस अस्पताल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें