हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
हर की पौड़ी पर श्रद्धालु
- फोटो : ANI
महाशिवरात्रि आज, शाही स्नान के लिए हर की पौड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आज महाशिवरात्रि है। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कुंभ की शुरुआत एक अप्रैल से होगी, लेकिन पहले शाही स्नान के लिए कोविड से बचाव की कुंभ मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू हो गई है। एसओपी कल तक लागू रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
CM Mamata Banerjee
- फोटो : ANI
सीएम ममता का हुआ एक्सरे, अभिषेक ने कहा- दो मई को जनता दिखाएगी ताकत
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया। डाक्टरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां चलती फिरती एक्स-रे मशीन की मदद से उनका एक्सरे किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
महापर्व की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
आज घाटी में कश्मीरी पंडितों को घर जाकर मुबारकबाद देंगे मुस्लिम
आतंकवाद प्रभावित कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि पर आज मुस्लिम समुदाय के लोग सलाम की रस्म निभाएंगे। आपसी भाईचारे की मिसाल इस रस्म के तहत शिवरात्रि मना रहे कश्मीरी पंडितों को मुस्लिम परिवार सदस्य घर जाकर मुबारकबाद देते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
5 of 6
तीरथ सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड: कैबिनेट पर रहस्य बरकरार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई और तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद भाजपा की सियासत की ताशीर अभी ठंडी नहीं पड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज देर शाम फिर हो सकती है बारिश, हवा में सुधार
मंगलवार देरशाम हुई बारिश से मिली राहत बुधवार को खत्म हो गई। दिन में सूरज के तेवर तल्ख रहे। इस वजह से दोपहर में गर्मी का अधिक अहसास किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने के कारण सूरज ढलने के बाद हल्की गर्मी महसूस की गई। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के साथ मौसम करवट लेगा और देरशाम हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...