हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
महाराष्ट्र में 47 बार रंग बदल चुका है कोरोना वायरस, तीसरी लहर होगी घातक
कोरोना वायरस के म्यूटेशन को लेकर एक और चौंकान्ने वाला खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि एक ही राज्य में कोरोना का वायरस 47 बार अपना स्वरुप बदल चुका है। जबकि बाकी राज्यों की स्थिति इससे भी अधिक गंभीर हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सावधानी नहीं बरती तो तीसरी लहर और भी अधिक घातक हो सकती है क्योंकि वायरस में म्यूटेशन तेजी से हो रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
आईपीयू में दाखिला: आज से शुरू होगी प्रक्रिया, कुलपति प्रो. महेश वर्मा ऑनलाइन जारी करेंगे ब्रॉशर
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार आज से खत्म होने जा रहा है। आईपीयू में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट(यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट(पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया आठ जून से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया जुलाई के अंत तक जारी रहेगी। आईपीयू कुलपति प्रो महेश वर्मा मंगलवार को ऑनलाइन दाखिला ब्रॉशर जारी कर दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेगा। वहीं इस मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण और चक्रवाती तूफान से राहत को लेकर चर्चा की जाएगी। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
राकेश टिकैत, किसान नेता
- फोटो : एएनआई
हरियाणा: राकेश टिकैत आज ममता बनर्जी से मिलेंगे
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात करेेंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि आज, इस विधि से करें शिव आराधना
Masik Shivratri June 2021: ज्येष्ठ माह में मासिक शिवरात्रि व्रत 8 जून मंगलवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि व्रत प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। यह तिथि 8 जून मंगलवार को 11 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 09 जून दिन बुधवार को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...