हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
संवाद: यूपी के गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से आज बात करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यूपी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
असम और मिजोरम सीमा विवाद
- फोटो : facebook
सीमा विवाद सुलह की कोशिश: असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच आइजोल में बैठक आज
असम-मिजोरम सीमा विवाद से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर काबू पाने के लिए दोनों ही राज्य सरकारों ने प्रयास तेज कर दिया है। 26 जुलाई की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच बैठक होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
विनेश फोगाट
- फोटो : twitter
हरियाणा: विश्व की नंबर एक महिला पहलवान विनेश फौगाट का मुकाबला आज, रियो ओलंपिक का घाव टोक्यो में भरने का मौका
विश्व की नंबर वन महिला पहलवान विनेश फौगाट टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला स्वीडन की महिला पहलवान सोफिया मैटसन से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर: आज आयुष विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, 28 अगस्त को राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला
गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भटहट के पिपरी में प्रस्तावित आयुष विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण करेंगे। 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
गर्मी से परेशान युवतियां
- फोटो : amar ujala
आज भी कड़े रहेंगे सूरज के तेवर: शुक्रवार से यलो अलर्ट के साथ बारिश की संभावना, मिलेगी उमस और गर्मी से राहत
बारिश की उम्मीद कर रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों का गुरुवार को भी इंतजार खत्म नहीं होगा। दिनभर सूरज के कड़े तेवर होने से उमस भरी गर्मी का अहसास बना रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
एलओसी पार 25 लांच पैड सक्रिय: स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में आतंकी संगठन, खुफिया एजेंसी सतर्क
पीओके में बैठे आतंकी संगठनों के सरगना जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले करने की साजिश रच रहे हैं। हमलों के लिए आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए आठ नए घुसपैठ रूट भी तलाशे गए हैं। यहां से आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं। खुफिया एजेंसियों को इसकी सूचना हाथ लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...