फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 30 Apr 2021 07:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
corona death - फोटो : PTI
बेकाबू कोरोना: बीते 24 घंटे में 3.86 लाख मामले सामने आए, 3502 की हुई मौत
देश में कोरोना की रफ्तार थमती नहीं दिख रहा। लगातार नौवें दिन देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,86,693 मामले सामने आए हैं और 3502 की मौत हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी बैठक करते हुए (फाइल फोट) - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, आज सुबह 11 बजे होगी वर्चुअल मीटिंग
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर काबू पाने के उपायों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संपूर्ण मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। बैठक में न सिर्फ कैबिनेट स्तर के मंत्री बल्कि स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वर्चुअल तरीके से बुलाई इस बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 6
एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala

Exit poll results: बंगाल को लेकर असमंजस में चुनावी पंडित, असम में फिर कमल
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं, असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार फिर सत्ता में आती नजर आ रही है। उधर, केरल में वाम को लगातार दूसरी बार सत्ता मिलने के आसार हैं तो तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन को 10 साल बाद सत्ता में वापसी की बात कही जा रही है। जबकि पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस गठबंधन के हाथ से सत्ता छिनती नजर आ रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
RCB vs KXiP - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में दो दोस्तों की टक्कर: आरसीबी को हराने के लिए पंजाब किंग्स लगाएंगे पूरा जोर
लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिए आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा, जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lockdown (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संजय गुप्ता
कोविड गाइडलाइंस पूरे देश में सख्ती से रहेगी लागू, लॉकडाउन पर जोर नहीं
गृह मंत्रालय ने महामारी को देखते हुए मई महीने के लिए जारी नए दिशा-निर्देश में देश में कहीं भी लॉकडाउन लगाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि उन जिलों की पहचान करें जहां या तो कोविड-19 संक्रमण की दर दस फीसदी से अधिक है या जहां पिछले एक हफ्ते में बिस्तर भरने की दर 60 फीसदी से अधिक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें