फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 03 May 2021 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में 370188 नए मामले, 3375 लोगों की मौत  
कोरोना वायरस के मामलों में देश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार को देशभर में कोरोना वायरस के 3,70,188 मामले सामने आए जबकि 3,375 लोगों की मौत हुई। शनिवार को 3.92 लाख केस सामने आए थे जबकि मौत का आंकड़ा 3700 के करीब चला गया था।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र और राज्य सरकारें
कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकारों से लॉकडाउन पर विचार करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने सरकारों से सामूहिक समारोहों व सुपर-स्प्रेडर कार्यक्रमों पर रोक लगाने का भी आग्रह किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक घर को चिह्नित करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : PTI
अलर्ट : पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज
हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली में ऑक्सीजन आपदा : 14वें दिन भी नहीं बदले हालात, अस्पतालों में घनघनाते रहे फोन
दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 14वें दिन भी राजधानी के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति यह रही कि दिन भर अस्पतालों से फोन घनघना रहे थे। इतना ही नहीं ऑक्सीजन टैंकर को लेकर बनाए ट्रैकर बोर्ड के सदस्य भी अब परेशान होने लगे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नतीजे : बंगाल में टीएमसी की जीत की हैट्रिक, असम में भाजपा तो केरल में वाम मोर्चे की सत्ता बरकरार
चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजे रविवार को घोषित हो गए। तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और केरल में सत्ता विरोधी फैक्टर को मतदाताओं ने ठेंगा दिखा दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें