फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 28 Jan 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

यूपी चुनाव 2022: मेरठ में आज तीन बड़े नेता, अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता, सीएम योगी घर-घर मांगेंगे वोट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे। 
यहां पढ़ेंं पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

UP Election 2022: आज शाहजहांपुर में घर-घर दस्तक देंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। तकरीबन तीन बजे वह वापस चले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
बिहार में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन - फोटो : ANI

RRB NTPC Protest: आरआबी-एनटीपीसी परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद का किया आह्वान
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) समेत कई छात्र संगठनों ने आज (28 जनवरी) पूरे बिहार बंद का आह्वान किया है। महागठबंधन में शामिल सभी विपक्षी दलों ने इस बंद का समर्थन किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
खुले मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का हाल : कई दिन साफ रहेगा मौसम, ठंड और बढ़ेगी, लोग आज भी करेंगे धूप का इंतजार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली : आज राजधानी के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंप की फ्लशिंग के कारण शुक्रवार को यमुना विहार, भजनपुरा, गमरी और सुभाष मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र, न्यू जाफराबाद, गोकलपुरी आरएस कॉलोनी, एसडी ब्लॉक पीतमपुरा बीपीएस, बीयू ब्लॉक पीतमपुरा, बीजी1/एसएफएस पश्चिम विहार, 180 एसएफएस फ्लैट अशोक विहार, बी ब्लॉक न्यू मोती नगर में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें