फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 27 Nov 2021 06:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
आगरा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022: आज ताज की नगरी आगरा में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, सवालों के घेरे में होंगे नेता
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 206 किलोमीटर दूर ताज की नगरी आगरा पर्यटन के लिहाज के विश्व प्रसिद्ध है। अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण भी यह शहर काफी फेमस है। खासकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिए, ये सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
नीट काउंसलिंग : दिल्ली सहित देशभर के अस्पतालों में आज बंद रहेगी ओपीडी, डॉक्टर हड़ताल पर
नीट काउंसलिंग में देरी के खिलाफ शनिवार को देशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने 27 नवंबर को ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं करने का फैसला लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
Coronavirus Omicron Variant : कोरोना के नए स्वरूप पर वैज्ञानिकों ने चेताया, डेल्टा संग मिला बी.1.1.529 तो गंभीर होगा संकट, भारत में प्रवेश रोका जाए
दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप (वेरिएंट) आने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की चिंता तेजी से बढ़ गई है। जीनोम सीक्वेसिंग की निगरानी करने वाले इन्साकॉग का मानना है कि यह नया वेरिएंट बी.1.1.529 अगर डेल्टा से मिश्रित होता है, तो गंभीर संकट के हालात पैदा हो सकते हैं।



यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
किसान महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन: एक साल पूरा, मांगें अधूरी, दिल्ली की सीमाओं पर फिर शुरू हुई लामबंदी, आज मोर्चा की बैठक
तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर सरकार की हामी के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है। एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को जहां सीमाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तो एमसपी की गारंटी, प्रदूषण संबंधी कानूनों के तहत किसानों पर जुर्माना न करने और बिजली संशोधन अधिनियम को खारिज करने सहित तमाम मांगों पर किसानों का संघर्ष जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
Delhi Pollution (AQI): दिल्ली और फरीदाबाद में प्रदूषण के हालात गंभीर, एनसीआर के बाकी इलाकों में भी स्थिति ठीक नहीं
दिल्ली-एनसीआर की मंद पड़ी हवाएं एक बार फिर जहरीली हो गई हैं। 24 घंटे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 को पार कर गया। फरीदाबाद की हवा भी इसी श्रेणी में रही। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व गुरूग्राम का प्रदूषण बेहद खराब स्तर के उच्चतम श्रेणी में था। 
यहां पढ़ेें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें