फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 27 May 2021 07:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News... - फोटो : AMAR UJALA
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
Corona Virus: बाइडन का खुफिया एजेंसियों को निर्देश, 90 दिन में तलाशें कहां से पनपा वायरस
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को खुफिया एजेंसियों को कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी का जन्म स्थान तलाशने के लिए दोगुने प्रयास करने को कहा। बाइडन ने एजेंसियों को कहा है कि 90 दिन के भीतर वायरस के जन्मस्थान का पता करके रिपोर्ट दें। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
डीआरडीओ की दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी होगी - फोटो : SELF
कोरोना से जंग: आज जारी होगी 2-डीजी दवा की 10 हजार पाउच वाली दूसरी खेप
कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी की जाएगी। यह दवा डीआरडीओ ने विकसित की है और 10 हजार सैशे (पाउच) की दूसरी खेप डॉ. रेड्डीज लैब जारी करेगी। यह जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने बुधवार को दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी का तीन दिवसीय दौरा: आज सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सिद्धार्थनगर और बस्ती के दौरे पर रहेंगे। दोनों ही जिलों में इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद एक-एक गांव का भ्रमण कर वापस 5.25 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आज भी राहत नहीं: सूरज के तल्ख तेवरों ने बढ़ाई गर्मी, अगले 48 घंटे तेज आंधी चलने की संभावना
सूरज के तल्ख तेवरों के कारण बुधवार का दिन पिछले दिनों के मुकबले गर्म रहा। यही वजह रही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया। अगले 24 घंटों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cyclone yaas - फोटो : पीटीआई

तूफान यास: टापू बने ओडिशा-बंगाल के तटीय इलाके, 20 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
यास के चलते मौसम विभाग ने बंगाल के 11 व ओडिशा के नौ जिलों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें इनमें बंगाल के पुरुलिया, नादिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, झारग्राम, बांकुरा, दक्षिण व उत्तर 24 परगना, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में बारिश भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें