फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 26 Feb 2021 07:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
भारत बंद - फोटो : शुजात आलम
व्यापारियों ने आज बुलाया भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दिया समर्थन, 1500 जगहों पर होगा विरोध-प्रदर्शन
व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों की समीक्षा की मांग को लेकर 26 फरवरी यानी आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, महंगाई-भ्रष्टाचार पर हंगामे के आसार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। कोविड काल में अव्यवस्था के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेल मंत्री पीयूष गोयल दिखाएंगे हरी झंडी
उत्तराखंड में सीमांत के लोगों को शुक्रवार को पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूप में नई रेल गाड़ी का तोहफा मिलने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअल माध्यम से दोपहर 1:25 बजे टनकपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
1 - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग की वादियों में आज से दिखेगा खेलो इंडिया विंटर गेम्स का जुनून
गुलमर्ग की वादियों में आज से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का जनून और जज्बा देखने को मिलेगा। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण 26 फरवरी से 2 मार्च तक होने जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Petrol Diesel Price: आज भी राहत, लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस होगी। आज भी डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। बीते मंगलवार को डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें