फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 26 Dec 2021 06:58 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 8
big news 1 - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
IND vs SA: पहला टेस्ट आज से, तीन मैचों की सीरीज में विराट सेना के पास इतिहास रचने का मौका
भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने दक्षिण अफ्रीका में रविवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की शृंखला में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा अंतिम एकादश का चयन भी चुनौती नजर आ रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था लेकिन वह अभी तक यहां टेस्ट शृंखला नहीं जीत पाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
अलर्ट : आठ दिन में बदले हालात, यलो श्रेणी में पहुंची दिल्ली...रात्रि कर्फ्यू की घंटी बजी
बीते आठ दिन में कोरोना ने राजधानी को ग्रीन से यलो स्थिति में ला दिया है, जिसके चलते दिल्ली रात्रि कर्फ्यू लगने की स्थिति में पहुंच गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के बनाए ग्रेप नियम के अनुसार येलो स्थिति में आने पर रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : आज हमीरपुर में होगा सत्ता का संग्राम, महिलाओं और युवाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुंदेलखंड में है। चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी से होते हुए रविवार को हमीरपुर पहुंचेगा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 8
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : twitter- @AmitShah
जालौन: अमित शाह आज देंगे उरई से मिशन बुंदेलखंड को धार, 40 मिनट का होगा संबोधन
रविवार को दो बजे गांधी इंटर कॉलेज में बने हैलीपैड पर गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद यहां से वह जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
कोरोना : अब फ्रांस में मचा कोहराम, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 100000 संक्रमित, लंदन में हर 20वां शख्स संक्रमित
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने ब्रिटेन में हालात बिगाड़ दिए हैं। महामारी के इस स्वरूप के चलते यहां एक सप्ताह में करीब 48 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वहीं दूसरी ओर फ्रांस में बीते 24 में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 100,000 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि एक दिन पहले ही यहां कोविड-19 के करीब 94 हजार नए मामले सामने आए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 8
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
जम्मू-कश्मीर : प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 
हाईवे पर पड़ सकती है मार, प्रशासन ने आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नववर्ष पर सैलानियों को मिलेगा बर्फबारी का आनंद।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
सांसों में जहर : दिल्ली की हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में, आज हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह भी ठंडी रही। मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें