फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 25 Feb 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी आज पुडुचेरी में, करेंगे जनसभा, कई परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पुडुचेरी में कई जन कल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और कुछ का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह भाजपा की जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम का दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब पुडुचेरी में सियासी संकट के बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना महामारी फैलने का खतरा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दस राज्यों में पहुंचीं केंद्रीय टीमें
देश के दस राज्यों में कोरोना को रोकने के लिए केंद्र की उच्च स्तरीय टीमें पहुंच गई हैं। इनमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां संक्रमण बढ़ने की आशंका है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में स्थिति का जायजा लेने के लिए महामारी विशेषज्ञों के साथ साथ चिकित्सकों को भी भेजा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
JP Nadda - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल: जेपी नड्डा पहुंचे कोलकाता, आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने संबंधी एक अभियान की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल बलूनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके लिए जेपी नड्डा बुधवार देर रात कोलकाता पहुंचे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
गुवाहटी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ani
असम: गुवाहाटी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे हैं। उनका स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया। असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर अमित शाह लगातार असम का दौरा कर रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला

पिछले 14 साल में सबसे गर्म रही दिल्ली, महीने के आखिर तक बड़ी छलांग लगाएगा पारा
गर्मी ने फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली पिछले 14 सालों में सबसे गर्म रही है। मौसम विभाग के ज्ञात इतिहास में वर्ष 2006 में 26 फरवरी को ऑल टाइम रिकॉर्ड 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें