फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 22 Dec 2021 06:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : आज बुंदेलखंड में होगा सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल
पूरी दुनिया में धर्म और आस्था की नगरी चित्रकूट का खास महत्व है। यही वह जगह है जहां वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण सबसे ज्यादा समय तक रहे। यहां आज भी रामचरितमानस की मूल प्रति रखी हुई है। मान्यता है कि इसी स्थान पर ऋषि अत्रि और सती अनसुइया ने ध्यान लगाया था और यहीं पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने सती अनसुइया के घर जन्म लिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुरादाबाद : पंजाब में जारी किसानों के आंदोलन से कई ट्रेनें प्रभावित, आज पंजाब मेल और कल कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त
पंजाब के फिरोजपुर रेल मंडल में किसानों का आंदोलन जारी है। ऐसे में 204 एक्सप्रेस ट्रेनें और 43 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हैं। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 11 ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : self
कांग्रेस को खीरी से संजीवनी की आस : तीन माह में आज दूसरी बार आएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 
तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड को लेकर कांग्रेस भाजपा पर लगातार निशाना साध रही है। पार्टी के महासचिव राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर हैं। तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र मोनू मुख्य आरोपी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : ANI
महाराष्ट्र: विधानसभा का सत्र आज से, उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा- सरकार देगी सभी मुद्दों का जवाब
महाराष्ट्र में आज से शीतकालीन सत्र शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण और एमएसआरटीसी की चल रही हड़ताल सहित सभी मुद्दों का जवाब देगी। उद्धव सरकार पहले से ही तमाम मुद्दों को लेकर घिरी हुई है, इसलिए विधानसभा सत्र में खूब हंगामा रहने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
ओमिक्रॉनः देश में अब 220 संक्रमित, रात्रि कर्फ्यू और कंटेनमेंट जोन के लिए अलर्ट रहें राज्य
केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप डेल्टा से तीन गुना ज्यादा संक्रामक है, लिहाजा राज्य त्वरित फैसला लेते हुए रात्रि कर्फ्यू और कंटेनमेंट जोन बनाने जैसे जरूरी उपायों के लिए अलर्ट रहें। इस बीच, मंगलवार रात तक देश में ओमिक्रॉन के 220 संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में मंगलवार को 24 सहित देशभर में 50 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें