फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 22 Aug 2021 06:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Indian evacuees from Kabul - फोटो : ANI
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
Indian evacuees from Kabul - फोटो : ANI
अफगानिस्तान: 87 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली के लिए रवाना
अफगानिस्तान से रविवार सुबह करीब 500 लोगों के अन्य जगहों से विमानों से भारत लौटने की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत को काबुल से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2021: 474 साल बाद रक्षाबंधन पर बना गजकेसरी योग, इस मुहूर्त में राखी बांधने से पूरी होगी हर मन्नत
देश में रक्षाबंधन का त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर्व लोगों के लिए बड़ा खास रहेगा क्योंकि 474 साल बाद गजकेसरी योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा से मुक्त रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विरोध-प्रदर्शन : दिल्ली-अमृतसर रेल-खंड पर उतरे किसान, 143 गाड़ियां प्रभावित, आज भी असर
गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को लगातार दूसरे दिन पंजाब के जालंधर में किसानों ने रेल व सड़क यातायात को जाम रखा। इसके चलते 107 ट्रेन प्रभावित हुई हैं, जबकि राष्ट्रीय  राजमार्ग पर घंटों तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। रद्द होने वाली ट्रेनों में दिल्ली से चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति समेत कई प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ANI
दिल्ली में बारिश : टूट गया 13 साल का रिकॉर्ड, आज के लिए यलो अलर्ट
राजधानी में बारिश ने शनिवार को पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जाकर थमी। इससे दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 2007 के बाद पहली बार अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर इतनी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DSGMC - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव आज, नतीजा 25 अगस्त को
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आज कुल 46 वार्डों में चुनाव होगा। आखिरी वक्त में सभी सियासी एवं धार्मिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को देर रात तक सभी प्रत्याशियों ने राजनीतिक गुणा-भाग के साथ रूठे लोगों को मनाने के साथ बूथ प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें