हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : twitter.com/AmitShah
बंगाल का रण: एक हफ्ते के भीतर अमित शाह का दूसरा दौरा, भाजपा का चुनावी घोषणापत्र करेंगे जारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह रविवार को दोबारा राज्य के दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह का एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार राज्य का एक दिवसीय दौरा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर को आज प्रेक्षागृह का तोहफा देंगे मुख्यमंत्री योगी, बाद में किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्वांचल के रंगकर्मियों समेत शहर के लोगों को भव्य प्रेक्षागृह का तोहफा देंगे। रामगढ़ताल स्थित एनेक्सी भवन के पास 52 करोड़ रुपये की लागत से बने महायोगी गुरु योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
आज से करवट लेगा दिल्ली का मौसम : छाए रहेंगे बादल, झमाझम बारिश की संभावना
सूरज की तेज तपिश के बीच दिल्ली का मौसम रविवार से करवट लेने जा रहा है। अगले दो दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इससे दिल्लीवासियों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Arvind Kejriwal
पंजाब में किसान महापंचायत आज, केजरीवाल करेंगे संबोधित
आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों को साधने में जुट गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चिंताजनक: काबू में आ चुकी महामारी के बीच लापरवाही से दोबारा सक्रिय हुआ कोरोना
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले करीब चार महीनों में पहली बार 40,953 मरीज मिले हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ है कि काबू में आ चुकी महामारी एक बार फिर बेकाबू हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...