हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
तेल का हल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक तेल-गैस कंपनियों के सीईओ से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वैश्विक तेल एवं गैस क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और विशेषज्ञों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि इस बातचीत का मुख्य विषय स्वच्छ विकास और स्थिरता को बढ़ावा देना है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
रूस के विदेश मंत्री सरगी लावरोव
- फोटो : सोशल मीडिया
मास्को-फार्मेट: अफगानिस्तान के हालात और तालिबान को लेकर आज होगी अहम बैठक
रूस की राजधानी मास्को में बुधवार को मास्को-फार्मेट की तीसरी बैठक होने जा रही है। अफगानिस्तान के हालात और तालिबान को लेकर होने वाली ये बैठक काफी खास है। इस बैठक में 10 देशों शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं, जिसमें एक भारत भी है। तालिबान का प्रतिनिधिमंडल भी इस बैठक में शामिल होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़ा भारतीय वायुसेना का विमान।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी : पीएम मोदी आज करेंगे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
आजादी की पहली किरण की गवाह कसया की हवाई पट्टी (एयरोड्रम) 75 वें साल में अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई शुरू करेगा। दो वकीलों ने पत्र लिखकर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना टीकाकरण: भारत अब 100 करोड़ के लक्ष्य से महज एक 'कदम' दूर
कोरोना टीकाकरण को लेकर 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के लिए भारत अब महज एक कदम दूर है। मंगलवार शाम तक देश में कुल टीकाकरण 99 करोड़ पार हो चुका है, जिसके बाद अब लक्ष्य पूरा करने के लिए एक करोड़ टीकाकरण की आवश्यकता है। माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक भारत यह लक्ष्य बड़ी आसानी के साथ हासिल कर सकता है, जिसके साथ ही दुनिया में सबसे अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने वाला एकमात्र देश बन जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...