हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहजहांपुर : आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने आएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहेंगे साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। वह लगभग सवा घंटे शाहजहांपुर में मौजूद रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
जेपी नड्डा
- फोटो : instagram/jpnaddaofficial
Uttarakhand Election 2022 : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज करेंगे भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज
शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीर्थ नगरी हरिद्वार से गढ़वाल मंडल की यात्रा का आगाज करेंगे जबकि 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
Schools Reopen in Delhi-NCR: आज से खुलेंगे स्कूल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दी मंजूरी
दिल्ली में शनिवार से पांचवीं से बारहवीं तक के सभी स्कूल खुलने जा रहे हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से स्कूलों को तत्काल प्रभाव से खोलने की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
Omicron Updates: देश में 100 से ऊपर पहुंची ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या, सरकार ने कहा- गैरजरूरी यात्रा न करें
देश में एक दिन में 7447 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 391 लोगों की मौत और 7886 मरीजों को छुट्टी दी गई है। देश में सक्रिय मामले 86,415 हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
ओमिक्रॉन से सुरक्षा का कवच : तीसरी खुराक अगले वर्ष से लगेगी, सबसे पहले ऐसे लोगों के टीकाकरण पर बनी सहमति
कोरोना टीके की तीसरी यानी अतिरिक्त खुराक को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। ओमिक्रॉन स्वरूप से बचने के लिए विदेशों में इसका टीकाकरण भी शुरू हो चुका है लेकिन भारत में भी अगले साल से स्वास्थ्यकर्मी व अति जोखिम वाली आबादी को अतिरिक्त खुराक देना तय हुआ है जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा बाकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मौसम का हाल : दिल्ली में आज और कल शीत लहर चलने की संभावना, न्यूनतम पारा पहुंच सकता है पांच तक
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में दो दिन तक शीतलहर चल सकती है। यहां पढ़ेें पूरी खबर...