फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 17 Feb 2022 06:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

Bihar Matric Exam 2022: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से, बीएसईबी ने जारी किए ये दिशा-निर्देश
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की कक्षा 10वीं की परीक्षा गुरुवार 17 फरवरी 2022 यानी आज से शुरू हो रही है। निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का संचालन 24 फरवरी 2022 तक किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

3 of 6
हिजाब विवाद - फोटो : पीटीआई
Hijab Row: कर्नाटक हाईकोर्ट में चौथे दिन दलील- घूंघट, चूड़ी, पगड़ी, क्रॉस को छूट तो हिजाब पर सवाल क्यों, आज फिर होगी सुनवाई
कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर हाईकोर्ट में बुधवार को चौथे दिन भी सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से जिरह करते हुए अधिवक्ता रवि वर्मा कुमार ने कहा कि अकेले हिजाब का ही जिक्र क्यों है जब दुपट्टा, चूड़ियां, पगड़ी, क्रॉस और बिंदी जैसे सैकड़ों धार्मिक प्रतीक चिन्ह लोगों द्वारा रोजाना पहने जाते हैं। हिजाब विवाद पर बृहस्पतिवार ढाई बजे फिर से सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव - फोटो : Agency
Ukraine Crisis : भारत के संपर्क में ईयू, रूस बोला- तेज होगी सैन्य वापसी, बाइडन को अब भी हमले का डर
यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत को यूक्रेन की स्थिति पर अपनी चिंताओं और पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ किसी भी रूसी आक्रमण की स्थिति में बड़े पैमाने पर होने वाले बदलावों से जुड़ी योजना के बारे में सूचित किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
RIP Bappi Lahiri: आज होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार, बेटे बप्पा का हो रहा है इंतजार 
मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा, उनके परिवार ने एक बयान में कहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

डीयू: दो साल बाद आज से होगा गुलजार, अंतिम वर्ष के छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की मांग उठाई
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से स्नातक व स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी के लिए कॉलेज खुलने जा रहे हैं। कुछ कॉलेजों ने स्नातक की पहले वर्ष की कक्षाएं ऑनलाइन ही लेने का फैसला लिया है। ऐसे में यूजी पीजी के अंतिम वर्ष के छात्रो ने भी ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने की मांग उठाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें