फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 14 May 2021 07:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
corona virus cases - फोटो : PTI

जारी है कोरोना का कहर: 3.43 लाख मामले आए सामने, 3994 मरीजों ने तोड़ा दम 
देश में कोरोना से हो रही मौतों की संख्या घट नहीं रही है। भले ही रोजाना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही हो, लेकिन उच्च मृत्यु दर बनी हुई है। गुरुवार को देश में कुल 3,43,122 मामले सामने आए जबकि 3994 मरीजों की मौत हो गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
राहत: पीएम-किसान योजना के तहत आज 8वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.5 करोड़ किसानों को लाभ
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 14 मई को सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8 वीं किस्त जारी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
वैक्सीन लगवाने आए लोग... - फोटो : अमर उजाला

टीकों की किल्लत: कई राज्यों में टीकाकरण रुका, केंद्र ने कहा- वैक्सीन की कोई कमी नहीं
देश में वैक्सीन की कमी का असर अब टीकाकरण पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली सहित कई राज्यों ने वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से कई टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
पेट्रोल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला

Petrol Diesel Price: आज लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, जानिए कितनी है आपके शहर में कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल पेट्रोल की कीमत 25 से 29 पैसे तक बढ़ी थी तो वहीं डीजल की कीमत भी 32 से 36 पैसे तक बढ़ी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली में सुधर रहे हैं हालात, दो सप्ताह में आधा गिरा कोरोना का ग्राफ
राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात तेजी से बेहतर होते जा रहे हैं, जिस रफ्तार से पिछले महीने मामले बढ़ रहे थे उसी रफ्तार से अब कम भी होने लगे हैं। स्थिति में हो रहे सुधार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो सप्ताह में ही दैनिक मामलों में 50 फ़ीसदी से भी ज्यादा की कमी आई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें