फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 12 Mar 2022 06:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
मुठभेड़ के दौरान मौके पर सुरक्षाबल। - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर: अब गांदरबल में शुरू हुई मुठभेड़, पुलवामा में जैश का एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आज तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं दो आतंकी घिरे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

IND W vs WI W Live: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, यास्तिका और मंधाना क्रीज पर
महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया इस मैच में वापसी करना चाहेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
Weather in Delhi NCR - फोटो : PTI

मौसम: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा तेज हवाओं का दौर, मौसम साफ रहने के साथ खिली रहेगी धूप 
राजधानी में शुक्रवार को तेज रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की गई। इस बीच धूप खिली रही और खुशनुमा मौसम बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा और मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष जारी, यूट्यूब ने रूसी मीडिया चैनलों को किया ब्लॉक। - फोटो : twitter

Ukraine Russia war Live: रूस पर प्रतिबंध लगाता रहेगा अमेरिका, यूट्यूब ने रूसी मीडिया चैनलों को पूरी दुनिया में ब्लॉक किया
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 17वां दिन है। इतना लंबा समय हो जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी हैं। युद्ध के दो हफ्तों के दौरान यूक्रेन के 1,00,000 नागरिक क्राको और करीब 2,00,000 नागरिक वारसॉ में शरण लेने पहुंचे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूक्रेन में युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत। - फोटो : PTI

यूक्रेन संकट : कीव पर कब्जे की अंतिम तैयारी, रूसी सेना महज 27 किलोमीटर दूर, राजधानी को दो तरफ से घेरा गया
रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 16 दिन बीत चुके हैं। रूसी सेना ने राजधानी कीव को दो तरफ से घेर लिया । पूर्व में ब्रोवरी व उत्तर में इरपिन पर हमले तेज हो गए हैं। कीव पर टैंक व एंटी टैंक गाइडेड  मिसाइलों से हमले बढ़ गए हैं। रूसी सेना अब कीव पर कब्जे के लिए अंतिम तैयारी कर चुकी है। रूस ने यूक्रेन पर चढ़ाई के लिए क्रीमिया के मार्ग को भी वैकल्पिक योजना के रूप में रखा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें