फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 माइलेज कार: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, एक किलोमीटर में चलती है 22 किलोमीटर तक

Wed, 31 Mar 2021 05:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
ज्यादा माइलेज देने वाली कारें - फोटो : amar ujala
कोरोना काल में स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ गया। अब एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और साथ ही पैसों की बचत को भी तवज्जो देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां आपको ज्यादा माइलेज वाली कारों के बारे बता रहे हैं। यहां जानिए देश की टॉप 10 पेट्रोल कारों और उनके माइलेज के बारे में। बता दें कि विभिन्न कारों के माइलेज के आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा प्रमाणित किए गए हैं। सभी कारों की कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Alto 800
Maruti Alto
Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 4.48 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Celerio
Maruti Celerio
Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है, जो 5.78 लाख रुपये तक जाती है। 

4 of 11
Maruti S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti S-Presso
एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 4.82 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 11
Renault Kwid
Renault Kwid
Renault Kwid (रेनो क्विड) कार दो इंजन के विकल्प के साथ आती है- 54hp पावर वाले 0.8-लीटर और 68hp पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। यह कार 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। क्विड की कीमत 3.12 लाख रुपये से लेकर 5.31 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। Maruti Wagon R की कीमत 4.65 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.52 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Ignis Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ignis
मारुति की सब-कॉम्पैक्ट प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 82bhp का पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है। Ignis में 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस कार की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है। 

8 of 11
Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz - फोटो : Hyundai India
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 10 BS6 पेट्रोल कारों में शुमार है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार के मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, एएमटी गियरबॉक्स के साथ 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Hyundai Grand i10 Nios की एक्स-शोरूम कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है। 

9 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
स्विफ्ट कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हाल ही में मारुति ने स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। कार को नए एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.2 लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी का पावर देता है। सुजुकी की यह लोकप्रिय कार 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Maruti Swift की कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होती है। 

10 of 11
Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
Maruti Dzire
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोकप्रिय सुजुकी की Maruti Dzire (मारुति डिजायर) कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति ने कुछ दिनों पहले डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। Maruti Dzire  के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर का माइलजे मिलता है, वहीं AMT ट्रांसमिशन का माइलेज 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत 5.94 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.85 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.84 लाख रुपये तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें