फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 09 Jan 2022 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : amar ujala

कठिन कसौटी: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से तय होगी 2024 की दशा और दिशा, बड़ी मुश्किल है डगर
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में विरासत बनाम विकास की जंग देखने के लिए मिलेगी। ये चुनाव अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, कृषि कानूनों की वापसी, कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच हो रहे हैं। ऐसे में नतीजे से इन मामलों का भी जनादेश तय होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

महाराष्ट्र : ओमिक्रॉन 1000 पार, आज से नए प्रतिबंध लागू, जानिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को काबू में करने के लिए सरकार ने नए प्रतिबंध लगाए हैं। इनके तहत रात में सुबह 11 बजे तक सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नई नियमावली रविवार रात 12 से लागू हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

रेलवे: आज निरस्त रहेगी प्रयागराज रामबाग-भटनी स्पेशल, जानिए क्या है वजह
वाराणसी मंडल के कादीपुर-सारनाथ एवं सैदपुर भितरी-औड़िहार रेल खंडों पर अंडरपास निर्माण के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : PTI

कोरोना : देश में रोज 25 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहे सक्रिय मरीज, डब्ल्यूएचओ ने कहा- यह हालात चिंताजनक
कोरोना की भयावहता दिनोंदिन बढ़ रही है। देश में अब रोजाना 25 फीसदी की रफ्तार से कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी पार हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पांच फीसदी या उससे अधिक संक्रमण दर होने पर हालात चिंताजनक माने जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिमला में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी: ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कटा, 85 रूट ठप, वाया बसंतपुर भेजी बसें
ताजा बर्फबारी के बाद समूचे ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। शनिवार को शिमला से न तो ऊपरी शिमला की ओर कोई बस रवाना हुई न ही ऊपरी क्षेत्रों से कोई बस शिमला पहुंची। एचआरटीसी के करीब 85 रूट शनिवार को फेल हुए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें