फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 07 Mar 2022 06:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
UP Election Live Final Phase: अंतिम चरण का मतदान आज, 2.06 करोड़ मतदाता तय करेंगे 613 प्रत्याशियों की किस्मत
आज यूपी के रण का अंतिम चरण है। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
Chitra Ramkrishna, Former CEO and MD of NSE - फोटो : Twitter

एनएसई घोटाला: पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार, को-लोकेशन मामले में सीबीआई की कार्रवाई, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
एक हिमालयन योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संचालन करने वाली एनएसई की पूर्व सीएओ चित्रा रामकृष्ण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने को-लोकेशन घोटाला मामले में  गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे घाटी, करेंगे चुनाव पर चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार 7 मार्च को जम्मू दौरे पर आएंगे। छह घंटे के दौरे के दौरान नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद कटड़ा में 100  से अधिक भाजपा पदाधिकारियों व कोर ग्रुप से बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेकर रणनीति बनाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
भारत निर्वाचन आयोग

आईईवीपी-2022: निर्वाचन आयोग आज करेगा वर्चु्अल इंटरनेशनल विजिटर प्रोग्राम का आयोजन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के दिन सात मार्च को निर्वाचन आयोग विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए वर्चुअल माध्यम से इंटरनेशनल विजिटर प्रोग्राम (आईईवीपी) का आयोजन करेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : Amar ujala

Russia Ukraine War LIVE: रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में 4300 से अधिक हिरासत में, नेटफ्लिक्स ने बंद की सेवाएं
रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें