Karnataka High Court
- फोटो : सोशल मीडिया
हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 25 फरवरी को मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली थी और कोर्ट की पूर्ण पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी अंतिम दलीलें रखी थीं, जिनके आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला तय किया था। इस मामले में फैसला आने को लेकर एहतियातन दक्षिण कन्नड़ के जिला कलेक्टर ने आज (15 मार्च) सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...