रास रासेश्वर भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन की धरा पर आयोजित वृंदावन रसोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सांसद हेमामालिनी ने राधा रूप धर सांबरे को रिझाया।
विज्ञापन
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
2 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
राधारासबिहारी नृत्य नाटिका में हेमामालिनी ने सहकलाकारों के साथ श्रीराधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम को नृत्य की भाव-भंगिमाओं से सजीव प्रस्तुति दी, सभी मोहित हो गए।
विज्ञापन
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
3 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
नाट्य बिहार कला केंद्र मुंबई और कान्हा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वृंदावन रसोत्सव के दूसरे दिन रविवार को ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर के समीप पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति राधारानी के अनन्य प्रेम की रसधार प्रवाहित हुई।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
4 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
शुभारंभ भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, विनीत नारायण और आचार्य अभिषेक गोस्वामी ने संयुक्त रूप से ठाकुर बांकेबिहारी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
5 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन में सांसद हेमामालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के अप्रतिम प्रेम को अपनी नृत्यकला के माध्यम से जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
6 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने सह कलाकार कृष्ण बने पॉल डिसूजा के साथ झूलन लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
7 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
राधा की मनुहार करते हुए कृष्ण उन्हें झूला झुलाते नजर आए।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
8 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण चूड़ी बेचने वाले का वेश धारण कर राधा को रिझाने पहुंचे।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
9 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
महारास लीला में करीब चालीस कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
10 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक कई नृत्य प्रस्तुति से श्रीराधाकृष्ण के माधुर्यमयी प्रेम को दर्शाया गया।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
11 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कान्हा अकादमी के कलाकारों ने होली की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
12 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की होली के मंचन में राधा बनी हेमामालिनी और कृष्ण स्वरूप को गुलाब के फूलों से सराबोर कर दिया गया।
जब राधा बन गईं हेमा मालिनी, कृष्ण की धुन में लगीं नाचने
13 of 14
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन में नृत्य निर्देशक भूषण लकांद्री, राघवन, संध्या, नीलाक्ष, सुखवीर, नम्रता, श्रीराम कुलकर्णी आदि लोग उपस्थित रहे।