फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम से लेकर स्वर्ण मंदिर तक... तस्वीरों में देखिए दिवाली की पूर्वसंध्या के नजारे

Fri, 13 Nov 2020 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिवाली की पूर्वसंध्या पर सजे भारत के विभिन्न स्थल - फोटो : पीटीआई
भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी की स्मृति में मनाया जाने वाला त्योहार दिवाली शनिवार को है। कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहे पर्व की पूर्वसंध्या पर देशभर में उल्लास का माहौल है। विभिन्न शहरों के प्रमुख स्थलों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। पूरे देश में दिवाली को लेकर उत्साह देखने वाला है। यहां हम आपके लिए लाए हैं, देशभर की ऐसी तस्वीरें जिनमें दिवाली के रंग बखूबी देखे जा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
अक्षरधाम मंदिर, गांधीनगर - फोटो : पीटीआई
दिवाली की पूर्वसंध्या पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर की छटा देखने ही वाली बन रही है। सुनहरी रोशनी से जगमगा रहा यह मंदिर बेहद मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
अयोध्या में सरयू तट का नजारा - फोटो : पीटीआई
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में हर बार की तरह इस बार भी दिवाली का पूरा उत्साह है। इस साल तो राम मंदिर निर्माण शुरू होने के चलते धूम अलग ही स्तर की है। दिवाली की पूर्वसंध्या पर लोगों ने सरयू तट पर एकत्र होकर दिये जलाए। 

4 of 8
भोपाल में कुछ इस तरह रही दिवाली की पूर्वसंध्या - फोटो : पीटीआई
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी लोगों ने दिवाली की पूर्वसंध्या पर दिए जलाए। पूरा शहर इस दौरान रोशनी से नहाया दिखा। माता लक्ष्मी की विशाल तस्वीर के रूप में रंगोली बनाई गई। 
विज्ञापन

5 of 8
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई
अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर अपने नाम की तरह ही दिवाली की पूर्वसंध्या पर सुनहरी रोशनी से जगमगाता नजर आया। पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है, जिसकी अद्भुत छटा देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

6 of 8
जयपुर का जौहरी बाजार - फोटो : पीटीआई
दिवाली उत्सव को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर की छटा भी देखते ही बनी। जयपुर का प्रसिद्ध जौहरी बाजार रंगबिरंगी रोशनियों में नहाया नजर आया।
विज्ञापन

7 of 8
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : पीटीआई
प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

8 of 8
अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर भी दिवाली की पूर्वसंध्या पर जगमगाता नजर आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें