गुजरात के वडोदरा में जिला प्रशासन ने पानी पुरी पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने कहा है कि लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
2 of 7
gol gappe
प्रशासन ने कहा है कि पानी पुरी को बनाने में साफ-सफाई और जरूरी मापदंडो की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
अगर किसी तरह की ढील बरती गई तो लोगों को पीलिया, टाइफाइड और विषाक्त भोजन जैसी बीमारियां हो सकती है।
4 of 7
gol gappe
हालांकि प्रशासन ने यह भी बताया कि यह प्रतिबंध अस्थायी तौर पर लगाया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
वहीं गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुमार कानानी ने कहा, ‘अन्य शहरों में भी गोलगप्पे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। हमारी योजना है कि हम इसे राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से लागू करें। ऐसा बारिश और मौसमी बदलाव के कारण बीमारियों से बचानव के लिए किया जा रहा है।’
विज्ञापन
6 of 7
प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर खराब सामान भी जब्त किया है।