फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, पीएम मोदी ने पीयूष गोयल के घर पर की पूजा, देखें तस्वीरें

Wed, 31 Aug 2022 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर तमाम सिसायी नेता आज गणेश पूजा में शामिल हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पूजा में शामिल हुई हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
धूमधाम से मनायी जा रही गणेश चतुर्थी - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में गणेश चतुर्थी 2022 धूमधाम से मनाई जा रही है। हर साल की तरह की बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने घरों में गणपति स्थापित किए हैं, वहीं इस मौके पर कई जगह पुलिस जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न तरीकों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण से सभी चतुर्थी में इसका विशेष स्थान है। 
विज्ञापन

गोवा : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गणेश चतुर्थी पर जारी किए 146 करोड़ रुपये

2 of 9
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : एएनआई
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गणेश चतुर्थी 2022 पर भगवान गणेश की पूजा की। उन्होंने कहा, "इस अवसर पर हमने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लगभग 146 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे लगभग 3,30,000 परिवारों को लाभ होगा। 
विज्ञापन

मुंबई : विले पार्ले पुलिस स्टेशन पर 'पुलिस बप्पा' का हुआ स्वागत

3 of 9
मुंबई का विर्ले पुलिस स्टेशन - फोटो : एएनआई
मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेश में गणेशोत्सव के मौके पर 'पुलिस बप्पा' का स्वागत किया। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजेंद्र केन ने बताया कि  अपराध, यातायात नियम और विशेष रूप से साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई और जागरूकता के लिए मराठी गीत बजाए गए। 

कोलकाता: गणेश पूजा में शामिल हुईं ममता बनर्जी

4 of 9
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल क मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी महाराष्ट्र भवन में गणेश पूजा  में शामिल हुई।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गणेश चतुर्थी मनाई

5 of 9
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ट्विटर/रामनाथ कोविंद
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी परिवार संग गणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान गणेश से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी को सुख, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।
विज्ञापन

शाहरूख खान ने भी मनाई गणेश चतुर्थी

6 of 9
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान भी गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- गणपति जी ने घर पर स्वागत किया। उन्होंने कहा अपने ट्वीट में लिखा-कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भगवान में विश्वास के माध्यम से आप अपने सपनों को जी सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

महज पंद्रह लाख में मकान ले पाएंगे पुलिसकर्मी

7 of 9
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
गणेशोत्सव के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने बीडीडी चाल पुनर्विकास योजना के तहत पुलिस कर्मियों को मकानों का मालिकाना हक महज 15 लाख रुपये में देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक पिछले सप्ताह विधानमंडल में घोषणा की गई और आवास विभाग ने मंगलवार को यहां इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए। 

गुजरात : गणेश पंडाल तैयार करते समय करंट लगने से दो की मौत

8 of 9
death demo - फोटो : फाइल फोटो
गुजरात के खेड़ा जिला स्थित नाडियाड कस्बे में गणेश पंडाल तैयार करते समय बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गीतांजलि चौक पर मंगलवार की देर रात सार्वजनिक गणेश पंडाल लगाते वक्त यह घटना हुई। 
 
विज्ञापन

पीएम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना की

9 of 9
भगवान गणेश की पूजा करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास का दौरा किया और गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने भी गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें