फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: जब गौतम अदाणी को आतंकवादियों ने बना लिया था बंधक, मौत के मुंह से ऐसे बचे थे, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 31 Aug 2022 01:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूं तो अदाणी हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद उनको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। पढ़िए पूरी कहानी....
विज्ञापन
1 of 8
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अमीरों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं।  

यूं तो अदाणी हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद उनको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। पढ़िए पूरी कहानी....

 
विज्ञापन

2 of 8
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
जब अदाणी किडनैप हुए, 11 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी
ये मामला 1997 का है। गौतम अदाणी उन दिनों उभरते हुए उद्यमी थे। उनका व्यापार देश में तेजी से फैल रहा था। एक दिन गौतम अदाणी का अपहरण हो गया। उनको छोड़ने के लिए अपहरकर्ताओं ने करीब 11 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। 

पुलिस ने इस मामले में एक जनवरी 1998 को चार्जशीट फाइल की। अदाणी के साथ कारोबारी शांतिलाल पटेल का भी अपहरण हुआ था। दोनों कर्णावती क्लब से अपनी कार से मोहम्मदपुरा रोड की ओर निकले थे। रास्ते में एक स्कूटर ने जबरन उनकी गाड़ी रुकवा ली थी। फिर बहुत से लोग एक वैन से आए और दोनों को किडनैप कर लिया। उन्हें किसी अनजान जगह पर ले जाया गया था।

किसी तरह उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकाला गया था। अदाणी आज भी इस मसले पर बात नहीं करना चाहते हैं। उनसे एक बार लंदन में इसको लेकर सवाल पूछा गया था। जिसे उन्होंने टाल दिया। कहा जाता है कि अदाणी के अपहरण के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन फजल उर रहमान उर्फ फजलू रहमान का हाथ था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
आतंकियों ने बना लिया था बंधक - फोटो : अमर उजाला
दूसरी कहानी: जब आतंकवादियों ने बना लिया था बंधक 
ये 2008 की घटना है। तब गौतम अदाणी को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था। हुआ यूं कि 26 नवंबर 2008 को गौतम अदाणी ताज होटल में डिनर करने गए थे। इसी दौरान वहां आतंकवादियों ने हमला कर दिया। उस दौरान मुंबई के कई जगहों पर एकसाथ आतंकी हमला हुआ था। 



 

4 of 8
होटल ताज में आतंकी हमला हुआ था। - फोटो : अमर उजाला
160 लोगों की मौत हुई थी
ताज होटल में आतंकवादियों ने अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी। 160 लोगों की मौत हुई। गौतम अदाणी वैदर क्राफ्ट रेस्टोरेंट में दुबई पोर्ट के सीईओ मोहम्मद शराफ के साथ खाना खा रहे थे। उसी वक्त होटल में गोलीबारी शुरू हो गई। अदाणी ऊंचाई पर बैठे थे, इसलिए वह सबकुछ साफ-साफ देख पा रहे थे। आतंकी स्वीमिंग पूल और लिफ्ट की तरफ लगातार गोलियां चला रहे थे। किसी तरह हिम्म्त दिखाते हुए होटल स्टाफ ने अंदर फंसे लोगों की मदद की। एक-एक करके कुछ लोगों को बेसमेंट में ले जाया गया। इसी में गौतम अदाणी भी थे। बेसमेंट में लोगों को घुटन महसूस हुई तो उन्हें ताज चैंबर में ले जाया गया जो एक फ्लोर ऊपर था।
विज्ञापन

5 of 8
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
मैंने 15 फीट की दूरी से मौत को देखा
अदाणी ने इस घटना की जानकारी एक इंटरव्यू में शेयर की है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त उनके साथ 100 से ज्यादा लोग फंसे थे। सभी जान बचने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। अदाणी ने बताया कि उन्होंने उसी वक्त अपने परिवार से फोन पर बात की। इसके अलावा वह लगातार अपने ड्राइवर और कमांडो से भी बात कर रहे थे, जो होटल के बाहर कार में थे। 26 नवंबर की पूरी रात अदाणी ने होटल के चैंबर में गुजारी थी। अगले दिन गुरुवार को सुबह सुरक्षा बलों ने करीब 8.45 बजे उन्हें बाहर निकाला था। 27 नवंबर को वह अपने प्राइवेट एयरक्राफ्ट से अहमदाबाद निकल गए। एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताते हुए अदाणी ने कहा था, 'मैंने 15 फीट की दूरी से मौत को देखा है।'
विज्ञापन

6 of 8
पत्नी और बच्चों के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
गौतम अदाणी के पास कितनी संपत्ति? 
ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है। 

अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है। यह देश के अन्य अमीरों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। गौतम अदाणी ने पिछले माह माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा दान करने के कारण आई है।

 इसी साल फरवरी में गौतम अदाणी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
गौतम अदाणी की कहानी भी जान लीजिए
अहमदाबाद में एक सामान्य परिवार में गौतम अदाणी का जन्म 24 जून 1962 को हुआ था। गौतम ने शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, सेकेंड ईयर में ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। गौतम के पिता शांतिलाल कपड़े के छोटे व्यापारी थे। कहा जाता है कि तब अदाणी परिवार एक छोटे से चॉल में रहा करता था। 

छोटी उम्र में मुंबई आ गए, यहीं से शुरू किया सफर 
पिता के बिजनेस में काम करने के बजाय पढ़ाई छोड़कर गौतम महज 17 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने हीरा व्यापारी महिंद्रा ब्रदर्स के यहां दो साल तक काम किया। 20 साल की उम्र में मुंबई में खुद का डायमंड ब्रोकरेज का बिजनेस शुरू किया और पहले ही साल लाखों का टर्नओवर हुआ। 
 
विज्ञापन

8 of 8
अपने भाईयों के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
कैसे आगे बढ़े अदाणी? 
  • गौतम के बड़े भाई मनसुखभाई अदाणी ने वर्ष 1981 में अहमदाबाद में एक प्लास्टिक यूनिट खरीदी। गौतम को भी बुला लिया। पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) इंपोर्ट के जरिए से अदाणी ने वैश्विक व्यापार में कदम रख दिया। 
  • 1998 में उन्होंने अडानी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की नींव रखी। ये कंपनी पावर और एग्रीकल्चर कमोडिटीज के क्षेत्र में काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें