शनिवार को प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का त्योहार है। गणेश चतुर्थी का उत्सव प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। शनिवार 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू हो गया है। कोई भी शुभ काम हो, बिना गणपति की पूजा के वह पूरा नहीं होता है। मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
2 of 17
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और हर जगह खुशी और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बप्पा मोरया! भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे। हर तरफ खुशी और समृद्धि हो।'
विज्ञापन
डॉ. अदिति मित्तल ने सूखे मेवों से बनाए गणपति बप्पा
3 of 17
ड्राई फ्रूट्स से बने गणपति बप्पा
- फोटो : ANI
गुजरात के सूरत की रहने वाली डॉ. अदिति मित्तल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सूखे मेवों से गणपति की मूर्ति बनाई है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस मूर्ति को सूखे मेवों से बनाया है। इसे कोविड अस्पताल में रखा जाएगा। पूजा के बाद सूखे मेवों को अस्पताल में मरीजों में वितरित कर दिए जाएंगे।'
श्री सिद्धिविनायक मंदिर में की गई आरती
4 of 17
सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति की हुई पूजा
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आरती की गई।
विज्ञापन
दिल्ली के सिद्धि विनायक मंदिर में की गई विघ्न हर्ता की पूजा
5 of 17
दिल्ली के सिद्धि विनायक मंदिर में की गई पूजा
- फोटो : ANI
दिल्ली के द्वारका में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की आरती की गई।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस के गणेश मंदिर में पूजा करते पुजारी
6 of 17
कनॉट प्लेस के मंदिर में पूजा करते पुजारी
- फोटो : ANI
दिल्ली के कनॉट प्लेस में गणेश चतुर्थी के मौके पर एक गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करते पुजारी।
विज्ञापन
नागपुर के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में की गई आरती
7 of 17
श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में पूजा की गई
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर नागपुर के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में सुबह की आरती और प्रार्थना की गई।
बप्पा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
8 of 17
गणपति बप्पा को घर लाती शिल्पा शेट्टी
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने घर लेकर आईं।
गणपति बप्पा को घर लाए नील नितिन मुकेश
9 of 17
विघ्न हर्ता को घर लाते नील नितिन मुकेश
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश गणेश चतुर्थी के मौके पर पर्यावरण अनुकूल गणपति बप्पा को घर लेकर आए। वे पहली बार पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाएंगे।
पुणे के श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति में की गई आरती
10 of 17
श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति में की गई पूजा
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर पुणे स्थित श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में सुबह की आरती और प्रार्थना की गई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की गणपति बप्पा की पूजा
11 of 17
गणपति की पूजा करते पलानीस्वामी
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईडापड्डी पलानीस्वामी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सलेम में अपने निवास पर गणपति बप्पा की पूजा की।
गोवा के मुख्यमंत्री ने की विघ्न हर्ता की पूजा
12 of 17
गणपति की पूजा करते गोवा के मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर कोठांबी में अपने निवास पर विघ्न हर्ता गणेश की प्रार्थना की।
भक्तों ने की गणपति बप्पा की पूजा
13 of 17
भक्तों ने की गणपति की पूजा-अर्चना
- फोटो : ANI
कर्नाटक में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों ने बंगलूरू में श्री सत्य गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गृहिणी ने घर को गणपति की मूर्तियों से सजाया
14 of 17
चेन्नई की एक गृहिणी ने घर को गणपति की मूर्तियों से सजाया
- फोटो : ANI
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की एक गृहिणी ने गणेश चतुर्थी पर अपने घर को कोरोना-थीम वाले गणपति और हजारों गणपति की मूर्तियों से सजाया है। नंदिनी विग्नेश ने कहा, 'हमने गणपति की मूर्तियों को इकट्ठा करना शुरू किया और अब हमारे पास घर में 3,500 मूर्तियां हैं। हमने मूर्तियों को इकट्ठा करने के लिए कई स्थानों की यात्रा की।'
परिवार सहित ठाकरे ने की भगवान गणेश की पूजा
15 of 17
गणपति की पूजा करते उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में अपने आवास पर परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
परिवार के साथ गडकरी ने की गणपति की पूजा
16 of 17
परिवार के साथ गणपति की पूजा करते नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर नागपुर में अपने परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा की।
रेत कलाकार ने बनाई गणेश की सबसे छोटी मूर्ति
- फोटो : ANI
ओडिशा के बेरहमपुर में रेत कलाकार सत्यनारायण महराणा ने भगवान गणेश की सबसे छोटी मूर्ति बनाई है। सत्यनारायण ने बताया, 'मैंने गणेश जी की लकड़ी की दुनिया की सबसे छोटी मूर्ति बनाई है इसकी ऊंचाई 6mm है और पत्थर की 3mm, 5mm और 1cm की मूर्ति बनाई है। मैंने फिटकरी की भी मूर्ति बनाई है।'