फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना बोले- विश्व कप में यह खिलाड़ी खेलता, तो चैंपियन होती भारतीय टीम

Sat, 22 Aug 2020 12:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सुरेश रैना
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि 2019 वन-डे वर्ल्ड कप टीम में नंबर चार के बल्लेबाज के तौर अंबाती रायुडू को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। विश्व कप से पहले ही भारतीय टीम के लिए नंबर चार की पोजिशन सिरदर्द बनी हुई थी, लेकिन रायुडू को मौका नहीं मिला। अंबाती विश्व कप खेलने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उनकी जगह चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर विजय शंकर को जगह दी। विश्व कप से पहले अंबाती रायुडू ने इस पोजिशन पर काफी रन बनाए थे।
विज्ञापन

2 of 4
विजय शंकर और अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
2019 के विश्व कप के लिए अंबाती को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई थी, यही नहीं टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए थे, लेकिन फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की। 
विज्ञापन

3 of 4
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने कहा कि मैं चाहता था कि अंबाती भारत के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करें, क्योंकि वो काफी कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्हें जितना भी मौका मिला अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि मैं भी साल 2018 के इंग्लैंड दौरे का मजा नहीं उठा पाया, क्योंकि रायुडू के फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद अजीब वातावरण बन गया था। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, क्योंकि उन्हें फेल करके मुझे उनकी जगह चुना गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
सुरेश रैना
रैना ने कहा कि रायुडू नंबर चार के लिए बेस्ट थे और अगर यह खिलाड़ी टीम में होता तो भारतीय टीम विश्व कप जीत सकती थी। वहीं दूसरी तरफ सुरेश रैना ने अंबाती रायुडू की बल्लेबाजी से कैंप के दौरान खुश नजर आए। रायुडू ने 55 वन-डे में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें